मैदान में फूट-फूटकर रोए 15 साल के Vaibhav Suryavanshi, राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद का वीडियो वायरल!

मैदान में फूट-फूटकर रोए 15 साल के Vaibhav Suryavanshi, राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद का वीडियो वायरल!

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi crying video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार का दिन भावनाओं से भरा रहा। जहां एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी पहली जीत का जश्न मना रही थी, वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) की लगातार दूसरी हार ने उनके युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को बुरी तरह तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिल पसीज गया है।

मैदान पर अकेले बैठे दिखे वैभव

मैच हारने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इतने निराश थे कि वह बाउंड्री के पास जमीन पर सिर झुकाकर बैठ गए। उनकी आंखों में आंसू थे और वह बिल्कुल टूटे हुए नजर आ रहे थे। तभी विपक्षी टीम KKR का एक सपोर्ट स्टाफ उनके पास पहुंचा, उनके बगल में बैठा और उन्हें हिम्मत दिलाई। वैभव भले ही मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हों, लेकिन इस वीडियो ने याद दिला दिया कि आखिर में वह एक 15 साल के बच्चे ही हैं। उनके इस इमोशनल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘ये सच में बच्चा है यार!’

RR के लिए रहे टॉप स्कोरर

वैभव ने इस मैच में भी अपना काम बखूबी किया था। उन्होंने 28 गेंदों में 46 रनों की तेज पारी खेली और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 81 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। लेकिन उनके आउट होने के बाद राजस्थान का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

KKR ड्रेसिंग रूम में भी छलके आंसू

दूसरी तरफ, जीत का इंतजार कर रही KKR के लिए यह पल बहुत बड़ा था। मैच के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे। वरुण ने कहा, ‘2024 में जब हम चैंपियन बने थे, तब भी इतने आंसू नहीं दिखे थे जितने आज पहली जीत के बाद दिखे। यह जीत हमारे लिए बहुत मायने रखती है।’ रिंकू सिंह (53) और अनुकूल रॉय (29) की शानदार बल्लेबाजी ने KKR को 2 गेंद शेष रहते सीजन की पहली जीत दिला दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *