Right Amount of Toothpaste: सुबह उठते ही सबसे पहला काम हम ब्रश करना करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो टूथपेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी मात्रा सही है या नहीं? ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जितना ज्यादा पेस्ट, उतने साफ दांत। पर सच्चाई इसके ठीक उलट है। एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों का मानना है कि ज्यादा टूथपेस्ट आपके दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए डॉक्टर सलीम जैदी (फिजिशियन) हैं कि असल में आपको कितना टूथपेस्ट लेना चाहिए।
1. बड़ों के लिए मटर के दाने जितना काफी है
अगर आप एडल्ट हैं, तो आपको अपने ब्रश पर केवल एक मटर के दाने (Pea-sized) जितना ही टूथपेस्ट लेना चाहिए। विज्ञापनों में दिखाया जाने वाला लंबा पेस्ट सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा है। मटर के दाने जितना पेस्ट आपके दांतों की पूरी सफाई और कीटाणुओं को मारने के लिए काफी होता है।
2. बच्चों के लिए खास सावधानी
3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए तो सिर्फ एक चावल के दाने (Rice grain-sized) के बराबर पेस्ट ही बहुत है। छोटे बच्चे अक्सर पेस्ट निगल लेते हैं, और ज्यादा फ्लोराइड वाला पेस्ट उनके पेट और नए आने वाले दांतों के लिए खतरनाक हो सकता है।
3. ज्यादा पेस्ट से क्या होता है नुकसान?
टूथपेस्ट में फ्लोराइड और कुछ घिसने वाले तत्व होते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा पेस्ट इस्तेमाल करते हैं, तो इससे ‘डेंटल फ्लोरोसिस’ जैसी समस्या हो सकती है, जिससे दांतों पर सफेद या भूरे धब्बे पड़ सकते हैं। साथ ही, दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल भी घिस सकती है।
4. ब्रश करने का सही तरीका भी जान लें
सिर्फ पेस्ट की मात्रा ही नहीं, ब्रश करने का तरीका भी मायने रखता है। हल्के हाथों से गोल-गोल ब्रश करें और कम से कम 2 मिनट तक सफाई करें। बहुत जोर से रगड़ने से मसूड़े छिल सकते हैं।
5. ब्रश पर ज्यादा टूथपेस्ट लगाने से कौनसी बीमारियां होती है?
- डेंटल फ्लोरोसिस (Dental Fluorosis)।
- इनेमल का घिसना (Enamel Erosion)।
- पेट से जुड़ी समस्याएं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


