‘TMC का खेल नहीं चलेगा’, महाभारत में द्रौपदी द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

‘TMC का खेल नहीं चलेगा’, महाभारत में द्रौपदी द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

भाजपा उम्मीवार रूपा गांगुली ने वोटिंग शुरू होने के बाद सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी। 

पश्चिम बंगाल ( West Bengal Assembly elections) में दूसरे चरण की 142 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कई जगहों पर हिंसा की छिटपुट खबरें भी सामने आई हैं। उधर, कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे। इसी बीच, भाजपा उम्मीदवार व महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली (Rupa Ganguly) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जितनी भी खेल खेलने की कोशिश करें, लेकिन खेल नहीं कर पाएंगे।

मतदान केंद्र पहुंची रूपा गांगुली

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली अपना वोट डालने के लिए राजेंद्र शिक्षा सदन गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचीं। वोटिंग के बाद रूपा गांगुली ने कहा, “इस बार सभी लोग सुबह-सुबह ही आ गए हैं। यह मतदान बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। ये (टीएमसी) कितना भी खेल खेलने की कोशिश करें, लेकिन खेला नहीं कर पाएंगे।”

रूपा गांगुली ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं बस इतना ही कहूंगी कि अपना वोट खुद डालें और किसी और को अपनी जगह वोट न डालने दें। अपना सीरियल नंबर जरूर चेक करें। अंदर जाएं, हर चीज को ध्यान से देखें और जिम्मेदारी से वोट करें। कृपया सभी नियमों का ठीक से पालन करें।

रासबिहारी से मैदान में हैं स्वप्नदास गुप्ता

रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता बसंती देवी कॉलेज पहुंचे और अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है और मतदान बहुत सुचारू रूप से चल रहा है। स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि पहले चरण में दो बातें देखने को मिलीं। पहली यह कि रिकॉर्ड मतदान हुआ और दूसरी यह कि कोई मौत या बड़ी घटना नहीं हुई। कुल मिलाकर, हिंसा की घटनाएं बहुत कम रहीं। हमें उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी ऐसा ही होगा, और यह पश्चिम बंगाल चुनावों में एक रिकॉर्ड बनाएगा। अगर बिना किसी मौत, बिना किसी हत्या और बिना किसी राजनीतिक हिंसा के चुनाव संपन्न होता है तो यह एक नए दौर की शुरुआत होगी।

चंदिताला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष मुखर्जी ने भी सुबह-सुबह अपना वोट डाला। वे परिवार के साथ बूथ 269 पहुंचे और अपने मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने वोटरों से जल्दी वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति ठीक है। हालांकि, ईवीएम में छोटी-मोटी दिक्कतों के कारण वोट देने में थोड़ा समय लग रहा है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *