गयाजी में गर्मी से हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। दोपहर के समय में लोगों का घर से निकला मुश्किल है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में पांचवीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। डीएम शशांक शुभंकर ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। अब 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ 5वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12.30 बजे तक ही चलेगी। यह सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर सामान्य रूप से लागू है। आदेश का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी डॉक्टरों के मुताबिक इस समय हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत ज्यादा देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों में सरकारी अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चे बिना जरूरत दोपहर में घर से बाहर न निकलें। हल्के कपड़े पहनाएं, ज्यादा पानी पिलाएं और धूप से बचाव करें। यह आदेश बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम है। गयाजी में गर्मी से हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। दोपहर के समय में लोगों का घर से निकला मुश्किल है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में पांचवीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। डीएम शशांक शुभंकर ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। अब 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ 5वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12.30 बजे तक ही चलेगी। यह सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर सामान्य रूप से लागू है। आदेश का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी डॉक्टरों के मुताबिक इस समय हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत ज्यादा देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों में सरकारी अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चे बिना जरूरत दोपहर में घर से बाहर न निकलें। हल्के कपड़े पहनाएं, ज्यादा पानी पिलाएं और धूप से बचाव करें। यह आदेश बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम है।


