औरंगाबाद में 5वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली:क्लास सुबह 11 बजे तक ही चलेगी; गर्मी से हाल बेहाल, दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल

औरंगाबाद में 5वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली:क्लास सुबह 11 बजे तक ही चलेगी; गर्मी से हाल बेहाल, दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल

औरंगाबाद में गर्मी से हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। दोपहर के समय में लोगों का घर से निकला मुश्किल है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला अधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में पांचवीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। अब 28 से 30 अप्रैल तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 11:00 बजे तक ही चलेगी। यह सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर सामान्य रूप से लागू है। आदेश का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल प्रबंधकों के लिए निर्देश प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपनी समय-सारणी को तत्काल प्रभाव से संशोधित करें। सुनिश्चित करें कि बच्चों को तेज धूप और लू के संपर्क में न आना पड़े। साथ ही स्कूल प्रबंधकों से यह भी कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। जैसे पर्याप्त पानी की व्यवस्था, छायादार स्थानों का उपयोग और जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा। गर्मी से हाल बेहाल दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। पहले विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे तक होता था, जिससे बच्चों को घर पहुंचने में 12:30 से 1:00 बजे तक का समय लग जाता था। इस दौरान वे तेज धूप और लू के संपर्क में आते थे। जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चे बिना जरूरत दोपहर में घर से बाहर न निकलें। हल्के कपड़े पहनाएं, ज्यादा पानी पिलाएं और धूप से बचाव करें। यह आदेश बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम औरंगाबाद में गर्मी से हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। दोपहर के समय में लोगों का घर से निकला मुश्किल है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला अधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में पांचवीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। अब 28 से 30 अप्रैल तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 11:00 बजे तक ही चलेगी। यह सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर सामान्य रूप से लागू है। आदेश का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल प्रबंधकों के लिए निर्देश प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपनी समय-सारणी को तत्काल प्रभाव से संशोधित करें। सुनिश्चित करें कि बच्चों को तेज धूप और लू के संपर्क में न आना पड़े। साथ ही स्कूल प्रबंधकों से यह भी कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। जैसे पर्याप्त पानी की व्यवस्था, छायादार स्थानों का उपयोग और जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा। गर्मी से हाल बेहाल दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। पहले विद्यालयों का संचालन दोपहर 12 बजे तक होता था, जिससे बच्चों को घर पहुंचने में 12:30 से 1:00 बजे तक का समय लग जाता था। इस दौरान वे तेज धूप और लू के संपर्क में आते थे। जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चे बिना जरूरत दोपहर में घर से बाहर न निकलें। हल्के कपड़े पहनाएं, ज्यादा पानी पिलाएं और धूप से बचाव करें। यह आदेश बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *