समस्तीपुर में स्कूलों की टाइमिंग बदली:क्लास सुबह 11 बजे तक ही चलेगी; गर्मी से हाल बेहाल, जिले में 42°C के करीब पहुंचा तापमान

समस्तीपुर में स्कूलों की टाइमिंग बदली:क्लास सुबह 11 बजे तक ही चलेगी; गर्मी से हाल बेहाल, जिले में 42°C के करीब पहुंचा तापमान

समस्तीपुर में गर्मी से हाल बेहाल है। सोमवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवा का असर रहा। शाम में हल्की हवा चलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान सदर और रोसड़ा प्रखंड 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। दोपहर के समय में लोगों का घर से निकला मुश्किल है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की टाइमिंग चेंज हो गई है। सुबह 11 बजे तक ही संचालन का निर्देश जारी किया गया है।
फिलहाल बारिश की संभावना नहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में सुबह 11 बजे के बाद जरूरत हो तभी घरों से बाहर निकले। एक दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। प्रखंडों में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के दौरान रोसड़ और समस्तीपुर सदर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सिंघिया में 41°C, हसनपुर में 41°C, दलसिंहसराय 41°C, खानपुर 41°C, उजियारपुर में 41°Cवारिसनगर में 40°C, शिवाजीनगर 41°C, मोहिउद्दीननगर 41°C, पूसा में 40°C, कल्याणपुर में 40°C, ताजपुर 40°C, उजियारपुर में 40°C, पटोरी में 40°C, मोहनपुर 40°C, विद्यायापतिनगर 40°C, मोरवा 39°C, सरायरंजन 39°C, विभूतिपुर, 39°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। समस्तीपुर में गर्मी से हाल बेहाल है। सोमवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवा का असर रहा। शाम में हल्की हवा चलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान सदर और रोसड़ा प्रखंड 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। दोपहर के समय में लोगों का घर से निकला मुश्किल है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की टाइमिंग चेंज हो गई है। सुबह 11 बजे तक ही संचालन का निर्देश जारी किया गया है।
फिलहाल बारिश की संभावना नहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में सुबह 11 बजे के बाद जरूरत हो तभी घरों से बाहर निकले। एक दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। प्रखंडों में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के दौरान रोसड़ और समस्तीपुर सदर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सिंघिया में 41°C, हसनपुर में 41°C, दलसिंहसराय 41°C, खानपुर 41°C, उजियारपुर में 41°Cवारिसनगर में 40°C, शिवाजीनगर 41°C, मोहिउद्दीननगर 41°C, पूसा में 40°C, कल्याणपुर में 40°C, ताजपुर 40°C, उजियारपुर में 40°C, पटोरी में 40°C, मोहनपुर 40°C, विद्यायापतिनगर 40°C, मोरवा 39°C, सरायरंजन 39°C, विभूतिपुर, 39°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *