भागलपुर में चोरी का झूठा आरोप लगाकर परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार पड़ोसी मणिकांत यादव के घर चोरी हुई थी। पड़ोसियों को लगा कि चोरी पीड़ित परिवार ने की है। पीड़ित परिवार के घर 4 से 5 की संख्या में आरोपी पहुंचे और हमला कर दिया। उनके हाथ में फरसा, चाकू और धारदार हथियार थे। हमले में मां-बेटे सहित 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया। घटना चकराडी गांव की है। घायलों में ये हैं घायलों में चकराडी निवासी कमल किशोर यादव का बेटा संजीव कुमार यादव, उनके भाई धर्मवीर कुमार यादव और उनकी मां सोनी देवी हैं। इन्हें सिर और बॉडी के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। ये लोग शादी समारोह में गए थे, जब वापस लौटे तो आरोपी पहले से घर के दरवाजे पर बैठे थे। बिना आधार के चोरी का आरोप लगाया पीड़ित संजीव कुमार यादव ने कहा कि मणिकांत यादव और उनके सहयोगियों ने बिना किसी आधार के मुझपर और मेरे भाइयों पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना के तुरंत बाद डायल-112 और स्थानीय थाना अध्यक्ष को फोन किया गया, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। भागलपुर में चोरी का झूठा आरोप लगाकर परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार पड़ोसी मणिकांत यादव के घर चोरी हुई थी। पड़ोसियों को लगा कि चोरी पीड़ित परिवार ने की है। पीड़ित परिवार के घर 4 से 5 की संख्या में आरोपी पहुंचे और हमला कर दिया। उनके हाथ में फरसा, चाकू और धारदार हथियार थे। हमले में मां-बेटे सहित 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया। घटना चकराडी गांव की है। घायलों में ये हैं घायलों में चकराडी निवासी कमल किशोर यादव का बेटा संजीव कुमार यादव, उनके भाई धर्मवीर कुमार यादव और उनकी मां सोनी देवी हैं। इन्हें सिर और बॉडी के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। ये लोग शादी समारोह में गए थे, जब वापस लौटे तो आरोपी पहले से घर के दरवाजे पर बैठे थे। बिना आधार के चोरी का आरोप लगाया पीड़ित संजीव कुमार यादव ने कहा कि मणिकांत यादव और उनके सहयोगियों ने बिना किसी आधार के मुझपर और मेरे भाइयों पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना के तुरंत बाद डायल-112 और स्थानीय थाना अध्यक्ष को फोन किया गया, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


