जमुई में बुजुर्ग समेत तीन पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला से छेड़छाड़ की शिकायत करना पड़ा भारी, गंभीर हालत में एक घायल एम्स रेफर

जमुई में बुजुर्ग समेत तीन पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला से छेड़छाड़ की शिकायत करना पड़ा भारी, गंभीर हालत में एक घायल एम्स रेफर

जमुई के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत करणगढ़ गांव में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज आरोपी ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान किसटू झा (60), उमेश झा (42) और उद्रेश झा के रूप में हुई है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। महिला से लगातार की जा रही थी छेड़छाड़ परिजनों के अनुसार गांव की एक महिला के साथ आरोपी लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था। महिला अपने बच्चे के साथ गांव में अकेली रहती है, जबकि उसका पति रोजी-रोटी के लिए कोलकाता में काम करता है। बताया जा रहा है कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने गांव के लोगों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद परिवार के सदस्य मामले को लेकर आगे आए और पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। थाना में शिकायत देकर लौट रहे थे, तभी हुआ हमला घायल उमेश झा ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह चन्द्रमंडी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे। शिकायत देने के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी तथा डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उमेश झा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बचाने पहुंचे पिता और भाई पर भी हमला उमेश झा की चीख-पुकार सुनकर उनके भाई उद्रेश झा और पिता किसटू झा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने दोनों पर भी हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग जुट गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने देवघर किया रेफर चकाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग किसटू झा की हालत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद देवघर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। परिवार के अन्य दो सदस्य भी अस्पताल में इलाजरत हैं। गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही चन्द्रमंडी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने घायलों और परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जमुई के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत करणगढ़ गांव में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज आरोपी ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान किसटू झा (60), उमेश झा (42) और उद्रेश झा के रूप में हुई है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। महिला से लगातार की जा रही थी छेड़छाड़ परिजनों के अनुसार गांव की एक महिला के साथ आरोपी लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था। महिला अपने बच्चे के साथ गांव में अकेली रहती है, जबकि उसका पति रोजी-रोटी के लिए कोलकाता में काम करता है। बताया जा रहा है कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने गांव के लोगों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद परिवार के सदस्य मामले को लेकर आगे आए और पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। थाना में शिकायत देकर लौट रहे थे, तभी हुआ हमला घायल उमेश झा ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह चन्द्रमंडी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे। शिकायत देने के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी तथा डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उमेश झा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बचाने पहुंचे पिता और भाई पर भी हमला उमेश झा की चीख-पुकार सुनकर उनके भाई उद्रेश झा और पिता किसटू झा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने दोनों पर भी हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग जुट गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने देवघर किया रेफर चकाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग किसटू झा की हालत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद देवघर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया। परिवार के अन्य दो सदस्य भी अस्पताल में इलाजरत हैं। गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही चन्द्रमंडी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने घायलों और परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *