गुजरात के अमरेली में स्टेट हाईवे पर बस-कार की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत

गुजरात के अमरेली में स्टेट हाईवे पर बस-कार की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत

Breaking News: गुजरात के अमरेली जिले के लाठी तालुका में केरला गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। जानकारी के अनुसार, एक निजी लग्जरी बस और अल्टो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जो इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

इस भयावह दुर्घटना में अल्टो कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *