पीलीभीत में दूल्हे समेत तीन की मौत:बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-वैन की भीषण टक्कर हुई थी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पीलीभीत में दूल्हे समेत तीन की मौत:बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-वैन की भीषण टक्कर हुई थी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पीलीभीत में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ईको वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी ईको वैन बरेली से पीलीभीत की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर ही रजत पटेल (30, निवासी लेखराज चौराहा, पीलीभीत) और अजीत पटेल (28, निवासी जहानाबाद) की मौत हो गई।
रास्ते में तोड़ा दम
वाराणसी निवासी संजय कुमार और मृतक रजत के भाई विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। संजय कुमार को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई। इस प्रकार, हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई। 1 मई को होनी थी शादी
मृतकों में जहानाबाद के सिया बड़ी पट्टी निवासी अजीत पटेल भी शामिल थे। अजीत की शादी 1 मई को होनी थी और उनके घर में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वैन में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *