दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:बदायूं में दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:बदायूं में दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर के पास हुआ। मृतक की पहचान रियोनाई निवासी मलकीत (22) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार बिसौली निवासी धीरज पुत्र महकूलाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। मलकीत किसी काम से बिसौली गए थे और वहां से अपनी बाइक से लौट रहे थे। स्वरूपपुर गांव के पास उनकी बाइक सहसवान की ओर से आ रहे धीरज की बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मलकीत को मृत घोषित कर दिया। धीरज का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक मलकीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उघैती थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *