लव जिहाद: MP में 3 दोस्तों ने तीन नाबालिगों को फंसाया, धर्मांतरण के बाद शादी के नाम पर किया दुष्कर्म

लव जिहाद: MP में 3 दोस्तों ने तीन नाबालिगों को फंसाया, धर्मांतरण के बाद शादी के नाम पर किया दुष्कर्म

Love Jihad: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के पिपरई में धर्मांतरण और नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन युवकों ने तीन हिंदू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवास कर धर्मांतरण कराया और उनके साथ जबरन निकाह कर दुष्कर्म किया। एक मां ने जब अपनी 17 वर्षीय नाबालिग और उसकी दो अन्य नाबालिग सहेलियों को बुर्का पहने देखा, तो खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया।

पिपरई की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग को 5 नवंबर को भोपाल के हबीबगंज चेतक ब्रिज का रहने वाला अल्तामश खान पिपरई रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया था। भोपाल ले जाकर अल्तामश ने ब्रेनवाश कर उसका धर्म में परिवर्तन कराया और उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद 7 नवंबरकी शाम को भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित एक टूटे हुए मकान में डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर 10 से 15 बार ज्यादती की।(MP news)

दो अन्य सहेलियों को भी बनाया शिकार

इस घिनौने अपराध का शिकार सिर्फ पिपरई की नाबालिग ही नहीं हुई, बल्कि भोपाल निवासी उसकी दो सहेलियां भी बनीं। अल्तामश के दोस्त आहत शेख निवासी जिंसी भोपाल ने सुभाषनगर भोपाल निवासी 14 वर्षीय बालिका और अरहान अली निवासी गल्ला मंडी भोपाल ने दुर्गानगर हबीबगंज निवासी15 वर्षीय बालिका का भी ब्रेनवाश कर धर्मांतरण कराया। इन आरोपियों ने भी नाबालिगों से जबरन निकाह कर उनके साथ दुष्कर्म किया। ये तीनों आरोपी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और आपस में दोस्त हैं।

बुर्के ने खोला राज, तो दर्ज हुई एफआइआर

इस पूरी घटना का खुलासा 14 अप्रेल को हुआ, जब ये तीनों नाबालिग लड़कियां पिपरई स्थित फरियादिया के घर बुर्का पहनकर पहुंचीं। बच्चियों को बुर्के में देखकर मां हैरान रह गई। जब उसने अपनी बेटी से बुर्का पहनने का कारण पूछा, तो बेटी ने धर्मांतरण, निकाह और दरिंदगी की पूरी कहानी अपनी मां को बता दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अल्तामश खान, आहत शेख और अरहान अली के खिलाफ धर्मांतरण, बलात्कार, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मंडीदीप में मामा के यहां रहती थी नाबालिग

17 वर्षीय नाबालिग मंडीदीप में अपने मामा के यहां रहती थी और यहां आती-जाती रहती थी। उसी दौरान उसकी पहचान अल्तामश खान से हुई। जहां पर अल्तामश ने उससे दोस्ती की और फिर अपना शिकार बनाया। इसी के साथ नाबालिग की दो सहेलियों को अल्तामश के दो दोस्तों ने अपना शिकार बनाया और उनके साथ दरिंदगी की। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना ये

पिपरई थाने में एक मां अपनी नाबालिग बच्ची और उसकी दो नाबालिग सहेलियों के साथ पहुंची थी। 14 तारीख को जब लड़कियां बुर्का पहनकर आई थीं, तब मां द्वारा पूछताछ करने पर यह पूरा मामला सामने आया। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चियों से पूछताछ की जा रही है और उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तीनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश के लिए टीम भोपाल रवाना कर दी है। – विवेक शर्मा, एसडीओपी अशोकनगर (MP news)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *