अतिक्रमण हटाने के समय मारपीट, तीन गिरफ्तार:कैमूर में सरकारी काम में बाधा डालने पर पुलिस का एक्शन

अतिक्रमण हटाने के समय मारपीट, तीन गिरफ्तार:कैमूर में सरकारी काम में बाधा डालने पर पुलिस का एक्शन

कैमूर के मोहनिया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मियों से मारपीट और अभद्रता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार, ओमकार जायसवाल और उनके पिता गोपाल जायसवाल के रूप में हुई है। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, जब नगर पंचायत की टीम शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी इन तीनों व्यक्तियों ने सरकारी काम में बाधा डाली। आरोपियों ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की आरोप है कि आरोपियों ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। कैमूर के मोहनिया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मियों से मारपीट और अभद्रता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार, ओमकार जायसवाल और उनके पिता गोपाल जायसवाल के रूप में हुई है। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, जब नगर पंचायत की टीम शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी इन तीनों व्यक्तियों ने सरकारी काम में बाधा डाली। आरोपियों ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की आरोप है कि आरोपियों ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *