गौरतलब है कि वाहन निर्माताओं की तरफ से ऑफर की जाने वाली कारों के कुछ वेरिएंट्स को स्टील रिम के साथ ऑफर किया जाता है। हालांकि कुछ वेरिएंट्स में निर्माता की तरफ से अलॉय व्हील्स को दिया जाता है। क्या स्टील रिम बेहतर होते हैं या फिर अलॉय व्हील्स का प्रयोग करना सही होता है। इस लेख में आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं।
वजन के मुताबिक कौन है बेहतर
दरअसल, Steel Rim के तुलना में Alloy Wheels का वजन कम होता है। जिससे गाड़ी का वजन भी कम हो जाता है। अलॉय व्हील्स के उपयोग के कारण ज्यादा माइलेज मिलती है, वहीं स्टील रिम का वजन ज्यादा होने के कारण माइलेज में मामूली अंतर आता है।
किसमें ब्रेकिंग मिलती है बेहतर
अलॉय व्हील्स का डिजाइन वाहन की ब्रेकिंग क्षमता को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है। इनकी संरचना स्टील व्हील्स की तुलना में अधिक वेंटिलेटेड होती है, जिससे हवा का प्रवाह ब्रेक और टायरों तक आसानी से पहुंचता है। बेहतर एयरफ्लो के कारण ब्रेक सिस्टम जल्दी गर्म नहीं होता और उसका तापमान नियंत्रित रहता है। इसका परिणाम यह होता है कि ब्रेक अधिक प्रभावी ढंग से काम करते हैं और वाहन की रोकने की क्षमता में सुधार देखने को मिलता है।
किसमें मिलती है बेहतरीन हैंडलिंग
यदि आप गाड़ी में स्टील रिम की जगह अलॉय व्हील्स को लगवाते हैं, तो हैंडलिंग बेहतर हो जाती है। स्टील रिम के तुलना में अलॉय व्हील्स वाली कार ज्यादा हल्की चलती है। जिससे गाड़ी को हैंडल करने में काफी आसानी होता है।
कीमत में कितना अंतर होता
वाहन निर्माताओं की तरफ से एक ही गाड़ी के कई वेरिएट्स ऑफर किए जाते हैं। इनमें से कुछ वेरिएंट्स को स्टील रिम के साथ लाया जाता है और कुछ में अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं। ऐसा करने से कीमत में काफी अंतर पाई जाती है। स्टील रिम की कीमत कम होती है और अलॉय व्हील्स की कीमत अधिक होती है। इसलिए बेस वेरिएंट्स में स्टील और टॉप वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स का प्रयोग किया जाता है।


