इटावा सपा सांसद को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी के समय बोला आरोपी—एक लाइट मांगने पर लगा एससी-एसटी एक्ट

इटावा सपा सांसद को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी के समय बोला आरोपी—एक लाइट मांगने पर लगा एससी-एसटी एक्ट

SP MP receives death threat इटावा में सपा सांसद को जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। सांसद के चालक की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। गिरफ्तारी के समय युवक ने सपा सांसद पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लाइट मांगने पर उनके ऊपर हरिजन एक्ट का मुकदमा लिखा गया है, यदि आप लोग कुछ मांग लिए तो सोचो कौन सी धारा लग सकती है? इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है।

सपा सांसद के ड्राइवर ने दर्ज कराया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने मुलायम नगर निवासी सांसद जितेंद्र दोहरे के चालक कन्हैया ने रिटोली गांव निवासी असित यादव के खिलाफ फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में तहरीर दी है।‌ जिसमें उसने बताया है कि 17 अप्रैल को असित यादव निवासी रिटोली संसद के घर पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिससे संसद की छवि प्रभावित हो रही है। असित यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में लिखा गया मुकदमा

मिली तहरीर के आधार पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने असित यादव के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी असित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। खाना प्रभारी ने बताया कि असित यादव का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी के समय असित यादव ने संसद पर लगाया आरोप

असित यादव की गिरफ्तारी के बाद थाने पर जमकर हंगामा हुआ। समर्थकों ने नारेबाजी की, शोर-शराबा को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई। इधर गिरफ्तारी के समय असित यादव ने बताया कि उन्होंने केवल लाइट मांगी थी, इसके बाद एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लिख दिया गया। “यदि तुम लोग कुछ मांगोगे तो 376 में मुकदमा लिख दिया जाएगा या कोई और गंभीर धाराएं लगा दी जाएंगी।” उन्होंने सपा सांसद का नाम लेते हुए कहा कि इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे याद रखना- इटावा की जनता जानती है कि आपने एससी-एसटी एक्ट लगाया है। आप अपने बेटे को भरथना से विधायक बनना चाहते हैं। विधायक दूर बीडीसी मेंबर भी नहीं बन पाओगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *