कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम रखने के मेल के बाद हड़कंप मच गया। कलेक्ट्री से लेकर जिला परिषद, एसडीएम ऑफिस, कोर्ट ओर समेत ऑफिसों को खाली करवा दिया गया। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी कलेक्ट्री से बाहर सड़क पर आ गए तो लोगों की भी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ओर सुरक्षा टीमें अलर्ट हो गई। कलेक्ट्री ओर कोर्ट समेत तमाम ऑफिसों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी। कई उपकरणों से जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोक सामग्री नहीं मिली है। बावजूद सुरक्षा टीमें पूरी तरह से जांच के बाद ही आजीविका निर्णय लेगी। जिला कलेक्टर देशलदान ने बताया कि कलेक्ट्री के मेल पर सोमवार सुबह एक मेल आया, जिसमें कलेक्ट्री परिसर क 16 बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कलेक्ट्री में हड़कंप मच गया। कलेक्टर के आदेशों पर पूरी कलेक्ट्री को खाली करवाया गया। कलेक्ट्री में ही स्थित जिला परिषद, एसडीएम ऑफिस, नजदीक में स्थित कोर्ट परिसर तक को खाली करवाया गया। सभी विभागों के अधिकारी ओर कर्मचारी कलेक्ट्री के बाहर ही सड़क पर आ गए। इससे कलेक्ट्री ओर कोर्ट के सामने सड़क पर अफसर ओर कर्मचारियों की भीड़ नजर आने लगी। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी की गाड़ी भी पहुंच गई। एसपी मनीष कुमार, एएसपी मुकेश कुमार सांखला समेत पुलिस की टीमें पहुंचकर छानबीन में जुट गई। कई सुरक्षा उपकरणों के साथ कलेक्ट्रिज कोर्ट ओर सभी विभाग, वकील चैंबर की गहनता से जांच की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह का विस्फोटक या आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। हर एक विभाग के कमरे, टेबल को पूरी तरह से जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। एहतियात के तौर पर सभी अधिकारियों ओर कर्मचारियों को बाहर किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।


