कांग्रेस भवन से 73 नल टोंटियां चुराने वाले पकड़े गए:फर्श में लिख गए थे I Love You, लाखों का सामान 600 में बेचा था

कांग्रेस भवन से 73 नल टोंटियां चुराने वाले पकड़े गए:फर्श में लिख गए थे I Love You, लाखों का सामान 600 में बेचा था

अंबिकापुर में कांग्रेस दफ्तर से नल की टोंटी चोरी करने वाले 3 आरोपी पकड़े गए हैं। 20 दिन पहले कलेक्टोरेट चौक स्थित राजीव भवन में 73 नलों की टोंटियां गायब हो गई थीं। नल उखाड़ने के बाद चोरों ने बाथरूम के फर्श पर ‘I Love You’ लिख दिया था। थाने में शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुरुवार को युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने आरोपियों को पकड़ा और थाने ले गए। बताया जा रहा है दफ्तर में लगी टोंटी हेवी क्वालिटी की थी, जिसकी कीमत लाखों में थी, लेकिन चोरों ने शराब पीने के लिए इसे कबाड़ में 600 में बेच दिया था। बाद में पुलिस ने टोंटी खरीदने वाले को भी पकड़ा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें… I Love You लिखने पर चर्चा का विषय बना जानकारी के अनुसार, 14 मई की रात अज्ञात चोर राजीव भवन में घुस गए थे। चोरों ने दफ्तर के बाथरूम और वॉश बेसिन में लगे 73 नलों की टोंटियां उखाड़ ली थीं। वारदात के दौरान चोरों ने फर्श पर ‘आई लव यू’ भी लिख दिया था, जिससे घटना और भी चर्चा का विषय बन गई। पुलिस से पहले कांग्रेस ने पकड़े आरोपी घटना की रिपोर्ट कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि कई दिनों तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी। इसी बीच 4 जून की सुबह युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विकास केसरी ने चौपाटी क्षेत्र में 2 संदिग्ध युवकों को देखा। शक होने पर उन्होंने दोनों से कांग्रेस कार्यालय में हुई चोरी के बारे में पूछताछ की। पहले तो दोनों ने घटना से इनकार किया, लेकिन बाद में भागने की कोशिश करने पर विकास केसरी ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों में ये शामिल पूछताछ में कबूला चोरी का जुर्म पुलिस पूछताछ में दोनों ने कांग्रेस कार्यालय से नलों की टोंटियां चोरी करना स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई टोटियां उन्होंने जयस्तंभ चौक निवासी व्यवसायी श्याम अग्रवाल को बेच दी थीं। दोनों युवक पहले भी कांग्रेस कार्यालय के आसपास घूमते देखे जाते थे। जिस कारण उन पर संदेह हुआ था। चोरी का माल खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नलों की टोंटियां खरीदने वाले व्यवसायी श्याम अग्रवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। 2 साल में तीसरी बार हुई चोरी राजीव भवन में पिछले 2 साल में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले हुई दो चोरी की घटनाओं के आरोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस बार भी पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण जांच आगे नहीं बढ़ पाई। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सरगुजा कांग्रेस ऑफिस से 73 टोटियां ले गए चोर: फर्श पर लिखा- आई लव यू, दो साल में तीसरी बार हुई चोरी की घटना अंबिकापुर के कलेक्टोरेट चौक के पास कांग्रेस के जिला कार्यालय राजीव भवन में बीती रात चोर 73 नलों की टोटियां निकालकर ले गए। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। चोरों ने कांग्रेस कार्यालय के फर्श पर ‘आई लव यू’ भी लिख दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *