शेखपुरा जिले में अवैध बैरियर वसूली और वाहन चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नगर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ रंगदारी टैक्स न देने पर एक वाहन चालक की बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि उसकी बाइक भी छीन ली गई और विरोध करने पहुंचे अन्य चालकों को भी बंधक बनाकर पीटा गया। इस घटना के बाद वाहन चालकों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। मामले को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारी और सदस्य बुधवार शाम शेखपुरा पहुंचे। पटना और लखीसराय समेत कई जिलों से आए इन सदस्यों ने एसपी बलिराम कुमार चौधरी और डीएम शेखर आनंद से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिकअप लेकर बांका जा रहे थे संघ के लखीसराय जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, शंभू यादव, पटना सिटी के दिनेश कुमार, सिकंदर कुमार, राजेश कुमार और रमन कुमार सहित अन्य चालकों ने घटना का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि पटना सिटी निवासी चालक अमरजीत कुमार अपने मित्र रोशन कुमार की पिकअप लेकर बांका जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा नगर में ठेकेदार के गुर्गों ने उनसे बैरियर टैक्स की मांग की। चालक अमरजीत कुमार ने नियम की जानकारी मांगते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपित भड़क गए और अपने अन्य साथियों को बुलाकर अमरजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार्यालयनुमा कमरे में ले जाकर बंद कर दिया घटना की सूचना मिलने पर संगठन से जुड़े चालक बबलू कुमार यादव और जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी समझौता कराने आए थे। आरोप है कि इन सभी को जबरन एक कार्यालयनुमा कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया और वहां जमकर मारपीट की गई। इस मारपीट में चालक बबलू कुमार यादव का सिर फट गया। चालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि समझौता कराने पहुंचे लोगों की बाइक छीन ली गई थी। बाद में बाइक वापस करने के बदले उनसे छह हजार रुपये वसूले गए। शेखपुरा जिले में अवैध बैरियर वसूली और वाहन चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नगर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ रंगदारी टैक्स न देने पर एक वाहन चालक की बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि उसकी बाइक भी छीन ली गई और विरोध करने पहुंचे अन्य चालकों को भी बंधक बनाकर पीटा गया। इस घटना के बाद वाहन चालकों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। मामले को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारी और सदस्य बुधवार शाम शेखपुरा पहुंचे। पटना और लखीसराय समेत कई जिलों से आए इन सदस्यों ने एसपी बलिराम कुमार चौधरी और डीएम शेखर आनंद से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिकअप लेकर बांका जा रहे थे संघ के लखीसराय जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, शंभू यादव, पटना सिटी के दिनेश कुमार, सिकंदर कुमार, राजेश कुमार और रमन कुमार सहित अन्य चालकों ने घटना का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि पटना सिटी निवासी चालक अमरजीत कुमार अपने मित्र रोशन कुमार की पिकअप लेकर बांका जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा नगर में ठेकेदार के गुर्गों ने उनसे बैरियर टैक्स की मांग की। चालक अमरजीत कुमार ने नियम की जानकारी मांगते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपित भड़क गए और अपने अन्य साथियों को बुलाकर अमरजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार्यालयनुमा कमरे में ले जाकर बंद कर दिया घटना की सूचना मिलने पर संगठन से जुड़े चालक बबलू कुमार यादव और जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी समझौता कराने आए थे। आरोप है कि इन सभी को जबरन एक कार्यालयनुमा कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया और वहां जमकर मारपीट की गई। इस मारपीट में चालक बबलू कुमार यादव का सिर फट गया। चालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि समझौता कराने पहुंचे लोगों की बाइक छीन ली गई थी। बाद में बाइक वापस करने के बदले उनसे छह हजार रुपये वसूले गए।


