पानीपत के शिव मंदिर में चोरी:दानपात्र तोड़कर नकदी और पीतल की मूर्तियां ले उड़े चोर; हनुमान जी की मूर्ति खंडित

पानीपत के शिव मंदिर में चोरी:दानपात्र तोड़कर नकदी और पीतल की मूर्तियां ले उड़े चोर; हनुमान जी की मूर्ति खंडित

पानीपत शहर के थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनमोहन नगर के शिव मंदिर में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से दानपात्र तोड़कर नकदी, पीतल की मूर्तियां और पूजा का सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, शरारती तत्वों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को भी खंडित कर दिया, जिससे श्रद्धालुओं में भारी रोष है। सुबह मंदिर पहुंचा पुजारी तो खुला राज शिकायतकर्ता ओमप्रकाश, जो सेक्टर-24 निवासी उग्राखेड़ी रोड के निवासी हैं और मनमोहन नगर शिव मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि वे 6 मई की शाम को पूजा-पाठ के बाद मंदिर बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब उन्होंने आकर मंदिर खोला, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। नकदी समेत कीमती सामान चोरी पुजारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर का गल्ला (दानपात्र) तोड़ दिया था, जिसमें करीब 12,000 रुपए की नकदी थी। इसके अलावा, चोर मंदिर से करीब 5 किलो वजनी पीतल के कान्हा जी, तांबे के नाग देवता, एक पंचमुखी आरती, पीतल की घंटी और पीतल का शिवलिंग स्टैंड चुरा ले गए। हनुमान जी की मूर्ति की खंडित चोरी के साथ-साथ आरोपियों ने मंदिर की आस्था को भी चोट पहुंचाई। पुजारी ने शिकायत में बताया कि मंदिर में सिंदूर वाले हनुमान जी की मूर्ति खंडित अवस्था में मिली। मंदिर में हुई इस तोड़फोड़ और चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *