Fashion Trend में हैं ये Oxidized झुमके, घुंघरू डिजाइन से मिलेगा सबसे हटकर Ethnic Look

Fashion Trend में हैं ये Oxidized झुमके, घुंघरू डिजाइन से मिलेगा सबसे हटकर Ethnic Look
किसी भी खास फंक्शन के लिए हम लड़कियां ट्रेडिशनल आउटफिट्स जरुर वियर करती है। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड इयररिग्ंस पहनकर खूबसूरत लुक बन जाता है। अक्सर कई महिलाओं को यह तय करने में परेशानी होती है कि ऐसे आउटफिट्स के साथ कौन-से इयररिंग्स सबसे अच्छी लगेंगी। यदि आप अपने लुक में कुछ नया और आकर्षक जोड़ना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू वाली ईयररिंग्स एक शानदार विकल्प हो सकता है। इनका पारंपरिक और स्टाइलिश डिजाइन इन दिनों फैशन लवर के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और यह किसी भी एथनिक लुक को खास बना सकता है। इस लेख में हम आपको ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू इयररिग्ंस के डिजाइन बताने जा रहे है, जिन्हें आप जरुर पहनें। 
हैवी चांदबाली स्टाइल ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स
एथनिक लुक में जान डालने के लिए हाफ मून शेप के ये बड़े झुमके दिखने में काफी सुंदर लगते हैं। इसके ऊपर और नीचे गुच्छों में लटके छोटे-छोटे सिल्वर घुंघरू हर ट्रेडिशनल सूट या साड़ी के साथ परफेक्ट लगते हैं। इनको आप बाजार से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन।
हाथी डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड झुमकी इयररिंग्स
हाथी की डिजाइन से सजा यह ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग बेहद आकर्षक और पारंपरिक अंदाज देता है। इसकी खासियत नीचे लगे नन्हे घुंघरू हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। अगर आप अपने एथनिक लुक में कुछ अलग और स्टाइलिश जोड़ना चाहती हैं, तो इसे कुर्ती, सूट, साड़ी या किसी भी पारंपरिक आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
स्क्वायर बॉक्स स्टाइल ऑक्सीडाइज्ड झूमर इयररिंग्स
आपको स्क्वायर बॉक्स झूमर इयररिंग्स बहुत ही प्यारा लगेगा। इसके नीचे लटकती हुए सिल्वर बीड्स की लंबी लड़ियां और घुंघरु इसे फेस्टिव और ट्रेडिशनल वियर के साथ पहनने के लिए एकदम परफेक्ट है। 
बीड्स ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स
इस तरह के इयररिंग्स आपके लुक को और भी खास बना देंगे। नीचे लटकते हुए घुंघरुओं की कई सारी लेयर्स दी गई है। यह आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देंगे। इसको आप ऑनलाइन और ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकते हैं।
हैवी डिजाइन ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स
शादी-विवाह के फंक्शन में कुछ हटकर दिखने के लिए आप हैवी डिजाइन वाले ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स पहन सकते हैं। इसमें लगे छोटी झुमकी और छोटे-छोटे घुंघरु बहुत ही प्यारे लगते हैं। इसको आप बाजार खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *