ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान, जानें कौन है टॉप पर

ये हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान, जानें कौन है टॉप पर

IPL 2026 में केकेआर की हालत सबसे ज्‍यादा खराब है। इस टीम को अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हो सकी है। इसके साथ ही उनके कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे सबसे खराब जीत प्रतिशत वाले कप्‍तानों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 

IPL 2026: तीन बार की पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अभी तक बुरे सपने की तरह रहा है। टीम ने अभी तक छह मैच खेले हैं और उसे पांच में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस प्रदर्शन का असर कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी पड़ा है। वे आईपीएल इतिहास के उन कप्तानों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जिनका जीत प्रतिशत सबसे खराब रहा है। वहीं, सबसे ज्‍यादा मैच हारने का रिकॉर्ड अभी एमएस धोनी के नाम दर्ज है।

इन पांच कप्तानों का प्रदर्शन निराशाजनक

सबसे कम जीत प्रतिशत वाले कप्तानों की सूची में तीन भारतीय शामिल है। ये सूची कम से कम 25 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तानों की है। इस लिस्‍ट में शीर्ष पर केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे पहुंच गए हैं। आईपीएल 2026 में उनकी कप्‍तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक छह मैच खेल चुकी हैं, लेकिन एक भी मैच नहीं जीत सकी है। आज रविवार को ये टीम अपना सातवां मुकाबला खेलने उतरेगी, अगर वह इसे भी हार जाती है तो उसके लिए प्‍लेऑफ के दरवाजे भी बंद हो सकते हैं। ऐसे में आज का मैच उसके लिए नाक का सवाल होगा।

कप्तान मैच जीते हारे बेनतीजा जीत %
अजिंक्य रहाणे 44 14 28 02 31.8%
महेला जयवर्धने 30 10 19 01 33.3%
कुमार संगकारा 47 15 30 02 31.91%
शिखर धवन 27 10 17 00 37.03%
सौरव गांगुली 42 17 25 00 40.47%

धोनी सबसे अधिक मैच हारने वाले कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान माना जाता है, क्योंकि उनकी अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड पांच बार ट्रॉफी जीती है। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस लीग में धोनी के नाम बतौर कप्तान सर्वाधिक 97 मैच हारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वहीं, पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस मामले में 68 हार के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

कप्तान मैच जीते हारे बेनतीजा जीत %
एमएस धोनी 235 136 97 02 57.87%
रोहित शर्मा 158 90 68 00 56.96%
विराट कोहली 143 67 72 04 46.85%

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *