जालंधर और इसके आस-पास के इलाकों में आज बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 5 मई 2026 को मरम्मत और सुरक्षा के लिए पेड़ों की कटाई का काम किया जाना है, जिसकी वजह से शहर और गांवों के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 11 kV धालीवाल यूपीएस फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान गांव धालीवाल, गखल, गिल, सफीपुर, वडाला, सहझांगी और इसके आस-पास के इलाकों में 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
शहरी क्षेत्रों में बिजली की कटौती थोड़ी लंबी रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 KV बस्ती नौ और बस्ती गुजां फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते बस्ती नौ, निजातम नगर, कार बाजार रोड, दयाल नगर, गणेश नगर, लांबा बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, मंजीत नगर और दिलबाग नगर जैसे इलाकों में 4 घंटे तक पावर कट रहेगा। लोगों से 10 बजे से पहले बिजली-पानी संबंधी काम निपटाने की अपील
बिजली विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें। मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों को पानी का इंतजाम भी पहले से करने का सुझाव दिया गया है।
इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से गांव धालीवाल, गखल, गिल, सफीपुर, वडाला, सहझांगी और इनके आस-पास के सभी छोटे इलाके शामिल रहेंगे। शहरी और रिहायशी क्षेत्रों की बात करें तो बस्ती नौ, निज़ातम नगर, कार बाज़ार रोड, दयाल नगर, गणेश नगर, बस्ती गुजां, लांबा बाज़ार, वाल्मीकि मोहल्ला, मंजीत नगर और दिलबाग नगर में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इन सभी क्षेत्रों में कटौती का समय सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जो ग्रामीण इलाकों में दोपहर 1 बजे तक और शहरी इलाकों में दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा।


