गोविंदा के इवेंट में मचा बवाल, बाउंसर्स और पैपराजी के बीच हुई धक्का-मुक्की, बीच में आए एक्टर

गोविंदा के इवेंट में मचा बवाल, बाउंसर्स और पैपराजी के बीच हुई धक्का-मुक्की, बीच में आए एक्टर

Govinda Video: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा का जादू आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। भले ही आज वह बड़े पर्दे से दूर हैं और उनके सितारों की गर्दिश को लेकर अक्सर बातें होती हैं, लेकिन उनकी एक झलक पाने के लिए आज भी लोग बेताब रहते हैं। जब भी वह किसी सोशल इवेंट या शादी-समारोह में पहुंचते हैं, तो समां बंध जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा बीती रात एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां अचानक कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। इवेंट में हंगामा मच गया, उनके बाउंसर्स और पैपराजी के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

गोविंदा के इवेंट में हंगामा

गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे जहां वह ब्लैक सूट पहने बेहद हैंडसम लुक में नजर आए। जैसे ही ‘चीची’ ने पार्टी में एंट्री ली, फैंस क्रेजी हो गए। अब गोविंदा कहीं जाएं और अपने डांस का तड़का न लगाएं, ऐसा भला कैसे हो सकता है। उन्होंने स्टेज पर आते ही अपने सिग्नेचर स्टेप्स से धमाल मचा दिया और वहां मौजूद मॉडल्स के साथ जमकर ठुमके भी लगाए।

गोविंदा ने मामले को कराया शांत

इसी दौरान वहां थोड़ा हंगामा खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मुताबिक, गोविंदा के बाउंसरों और वहां मौजूद पैपराजी (मीडिया फोटोग्राफर्स) के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बाउंसरों ने पैपराजी को रोकने के लिए उन पर हाथ तक लगा दिया, जिससे फोटोग्राफर्स भड़क गए और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही गोविंदा को इस बात की भनक लगी, वह तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने बिना गुस्सा किए बड़े ही शांत स्वभाव से सबको चुप कराया और पैपराजी को समझाकर पूरी स्थिति को संभाल लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Govinda Video

पत्नी सुनीता संग अनबन और तलाक की खबरें

एक तरफ जहां गोविंदा अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो पत्नी सुनीता आहूजा संग उनके रिश्ते इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं और दोनों के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। सुनीता अक्सर इशारों-इशारों में गोविंदा पर निशाना साधती नजर आती हैं और हाल ही में उन्होंने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (बाहरी रिश्ते) की तरफ भी हिंट दिया था, हालांकि गोविंदा ने हमेशा इन बातों से इनकार किया है।

अब यह कपल किसी भी इवेंट में साथ नजर नहीं आता। पति से अनबन के बीच सुनीता अब शोबिज इंडस्ट्री में अपना खुद का करियर बनाने में जुटी हैं। उन्होंने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ भी पुराना विवाद सुलझा लिया है और अब वे एक व्लॉगर के रूप में एक्टिव हैं। फैंस जो कभी इस जोड़ी को हमेशा टीवी शोज में साथ हंसते-मुस्कुराते देखते थे, वे अब इनके दोबारा साथ आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल देखकर लगता है कि दोनों के हालात और जज्बात पूरी तरह बदल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *