‘धुरंधर 2’ एक्टर मुस्तफा अहमद की पत्नी के पुराने ट्वीट्स पर मचा बवाल, राष्ट्रपति और हिंदुओं पर की थी विवादित टिप्पणी

‘धुरंधर 2’ एक्टर मुस्तफा अहमद की पत्नी के पुराने ट्वीट्स पर मचा बवाल, राष्ट्रपति और हिंदुओं पर की थी विवादित टिप्पणी

Dhurandhar 2 Actor Mustafa Ahmed Wife Radhieka Pandeya: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म में रणवीर के भरोसेमंद साथी और जासूस ‘रिजवान’ का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं। मुस्तफा, जो पहले एक मशहूर सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर थे, अब एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। लेकिन उनकी इस सफलता के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की वजह मुस्तफा खुद नहीं, बल्कि उनकी पत्नी राधिका पांडेया के कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट हैं।

धुरंधर एक्टर मुस्तफा की पत्नी ने पोस्ट से मचा बवाल (Dhurandhar 2 Actor Mustafa Ahmed Wife Radhieka Pandeya)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर राधिका पांडेया के कुछ पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स का आरोप है कि राधिका ने अपने पोस्ट में हिंदुओं और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “सिर्फ इसलिए कि किसी की शादी दूसरे समुदाय में हुई है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें हिंदुओं या देश की राष्ट्रपति, जो आदिवासी समुदाय से आती हैं, उनके बारे में बुरा बोलने का हक मिल गया है।” इस विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि “मुस्तफा भाई ने राधिका को अपनाकर हिंदुओं को बचा लिया।”

Dhurandhar 2 Actor Mustafa Ahmed Wife Radhika

भड़क गईं राधिका ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब (Radhieka Pandeya Angry On trollers)

इन टिप्पणियों और लगातार हो रही ट्रोलिंग को देखकर राधिका पांडेया भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने भड़कते हुए एक यूजर को जवाब दिया, “मुस्तफा तुम्हारे भाई नहीं हैं। जाकर कहीं और रोओ।” उनके इस रुख ने इंटरनेट पर बहस को और तेज कर दिया है।

किन पोस्ट्स पर है विवाद?

विवाद की जड़ में राधिका के वह जवाब हैं जो उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और नूपुर जे शर्मा को दिए थे। जब राष्ट्रपति मुर्मू ने गांधी जयंती पर सत्य और अहिंसा का संदेश शेयर किया था, तो राधिका ने उस पर कमेंट किया था, “साफ तौर पर तुम्हारे लिए तो नहीं।” वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने ‘भक्त पार्टी’ और ‘गोमूत्र’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक पत्रकार पर निशाना साधा था। लोग इन शब्दों को हिंदू धर्म की आस्था से जोड़कर देख रहे हैं और इसे बेहद अपमानजनक बता रहे हैं।

Dhurandhar 2 Actor Mustafa Ahmed Wife Radhika

कौन हैं राधिका पांडेया?

राधिका पांडेया एक सफल बिजनेसवुमन हैं। वह ‘फिटनेस बेकरी’ की मालकिन हैं, जिसे देश की पहली ग्रेन-फ्री और ग्लूटेन-फ्री बेकरी कहा जाता है। अपने सोशल मीडिया बायो में वह खुद को पत्रकार, मैराथन धावक और फिटनेस फ्रीक बताती हैं। फिलहाल, मुस्तफा अहमद ने अपनी पत्नी के इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फिल्म की सफलता के बीच इस तरह के विवाद ने उनकी टीम की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *