WhatsApp Hacking का है डर? तुरंत On करें यह Secret Setting, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी Private Chat

WhatsApp Hacking का है डर? तुरंत On करें यह Secret Setting, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी Private Chat
आज के समय में व्हाट्सएप चैटिंग का हिस्सा नहीं रहा है, बल्कि ऑफिस वर्क, फोटो-वीडियो शेयरिंग से लेकर फैमिली ग्रुप हर चीजें इसी पर होती है। अब ऐसे में ज्यादातर लोगों को डर रहता है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने आपके व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस मिल जाए, तो आपकी निजी चैट, फोटो, वीडियो और जरुरी जानकारी लीक हो सकती है। इस बीच व्हाट्सएप एक खास सुरक्षा का फीचर लेकर आया है।
Two-Step Verification: क्या होता है टू-स्टेप वैरिफिकेशन ?
टू- स्टेप वैरिफिकेशन एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर है, जिसमें आपके व्हाट्सएप अकाउंट के लिए एक 6 अंकों का पिन सेट करना होता है। इसके काफी फायदे हैं, जैसे कि ओटीपी के अलावा पिन भी जरुरी है, सिम क्लोनिंग या हैकिंग से बचाव होता है और अनधिकृत लॉगिन करीब असंभव हो जाता है।
कैसे करें  टू-स्टेप वैरिफिकेशन ऑन? 
– सबसे पहले आप अपने फोन में व्हाट्सएप फोन को ओपन करें।
– एंड्रॉयड यूजर्स ऊपर राइट कॉर्नर के तीन डॉट्स पर क्लिक करें, वहीं iOS यूजर्स नीचे दिए गए सेटिंग के आइकन पर टैप करें।
– अब आप सेटिंग्स पर जा कर अकाउंट विकल्प पर जाएं और वहां Two-Step Verification को चूज करें।
– इसके बाद टर्न ऑन वाले बटन पर टैप करें।
– अब आपको 6 अंकों का एक पिन सेट करना है, ध्यान रहे कि पिन ऐसा हो कि जो आपको हमेशा याद रहे लेकिन दूसरों के लिए अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है।
– पिन सेट करने के बाद आपके पास Email-ID मांगी जाएगी। लेकिन यह पूरी तरह आप निर्भर करता है कि आप ईमेल जोड़ना चाहते हैं या नहीं, लेकिन ईमेल जोड़ते हैं तो कभी पिन भूलने की स्थित में ईमेल के जरिए उसे रिकवर किया जा सकता है।
Enable 2FA on WhatsApp कैसे मैनेज या बंद करें ?
– सबसे पहले आपको सेटिंग में जाकर अकाउंट पर टैप करें।
– अब टू स्टेप वैरिफिकेशन में जाएं।
– वहां पर पिन बदल सकते हैं या फिर ऑफ भी कर सकते हैं।
Recovery email for WhatsApp PIN- इन बातों का रखें ध्यान
– इसके लिए आप पिन में अपनी जन्मतिथि (Birth Date) या ‘123456’ या ‘111222’ जैसे नंबर बिल्कुल भी न रखें।
– पिन को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें, चाहे वह आपका करीबी ही क्यों न हो।
– इसके बाद आप कभी भी अकाउंट सेक्शन में जाकर अपना पिन बदल सकते हैं या इस फीचर को डिसेबल कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *