Raveena Tandon के भाई के घर 25 लाख की चोरी! केयरटेकर महिला गिरफ्तार, परिवार का भरोसा जीतकर उड़ाए सोने-हीरे के जेवर

Raveena Tandon के भाई के घर 25 लाख की चोरी! केयरटेकर महिला गिरफ्तार, परिवार का भरोसा जीतकर उड़ाए सोने-हीरे के जेवर

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई की जुहू पुलिस ने इस मामले में परिवार का विश्वास जीतकर चोरी को अंजाम देने वाली 47 वर्षीय केयरटेकर महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जुहू पुलिस ने हाल ही में खार निवासी राशि छाबड़िया को गिरफ्तार किया है। राशि को अभिनेत्री की बुजुर्ग मां वीना टंडन की देखभाल के लिए रखा गया था।
उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना पिछले वर्ष अक्टूबर में सामने आई, जब परिवार ने पाया कि उनके सोने-हीरे के आभूषणों तथा दो लग्जरी घड़ियों समेत कई कीमती सामान आलमारी से गायब हैं।

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी, America से Gauri Spratt संग Wedding Date का किया बड़ा खुलासा

अधिकारी ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत 25 लाख रुपये है।
मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, राजीव टंडन द्वारा पूछताछ किए जाने पर राशि ने पहले तो अपनी संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने चोरी की दो घड़ियां लौटा दीं और दावा किया कि अन्य आभूषण उसने जगदीश नामक एक सहयोगी को सौंप दिए थे, जिन्हें उसने वापस दिलाने का वादा किया।

इसे भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज हुई Maa Behen, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की जुगलबंदी ने मचाया धमाल

अधिकारी ने बताया कि बार-बार संपर्क किए जाने के बावजूद राशि ने कथित तौर पर आभूषण वापस नहीं लौटाए।
शिकायत के अनुसार, राशि 2020 से आपसी परिचितों के माध्यम से रवीना के भाई के परिवार से मिलने आती थी। अपने पति और माता-पिता की मृत्यु के बाद परिवार से उसका रिश्ता काफी घनिष्ठ हो गया था और उसे घर में बिना रोक-टोक आने-जाने की अनुमति मिल गई थी।

शिकायत के अनुसार, आवास की दूसरी मंजिल पर केवल परिवार के सदस्यों और आरोपी राशि को ही जाने की अनुमति थी, जहां कीमती सामान रखा गया था।
शिकायतकर्ता राजीव ने आरोप लगाया है कि इस मामले में राशि ने अपने एक सहयोगी की मदद ली। उसने खुद को पुलिस का मुखबिर बता कर राजीव को धमकी दी कि यदि उसने गहनों की वापसी के लिए दबाव बनाया तो उसे झूठे मादक पदार्थ मामले में फंसा दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि राशि को 21 मई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किए जाने के बाद 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Entertainment News Hindi Today
only at Prabhasakshi
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *