चूरू के साहवा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, VIDEO:3 महिलाएं दुकान के बाहर से सामान ले जाती CCTV में हुई कैद

चूरू के साहवा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, VIDEO:3 महिलाएं दुकान के बाहर से सामान ले जाती CCTV में हुई कैद

चूरू जिले के साहवा बाजार में दिनदहाड़े चोरी की एक घटना सामने आई है। आरोप है कि तीन महिलाओं ने एक दुकान के सामने रखा सामान चुरा लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तीनों महिलाएं बिना किसी डर के दुकान के बाहर से सामान उठाकर ले जा रही हैं। यह घटना बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फुटेज के सामने आने के बाद दुकानदार और पुलिस ने आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन संदिग्ध महिलाओं के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत साहवा पुलिस थाने में इसकी सूचना दें। इस चोरी की घटना के बाद बाजार के व्यापारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। दूसरी ओर इन महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *