किशनगंज में किराना दुकान से चोरी का खुलासा:पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया, दोनों का है क्रिमिनल हिस्ट्री

किशनगंज में किराना दुकान से चोरी का खुलासा:पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया, दोनों का है क्रिमिनल हिस्ट्री

किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र के नूरी चौक स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दुकानदार खालिद रजा ने बताया कि चोर उनकी दुकान से हजारों रुपये नकद और अन्य सामग्री ले गए थे। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामानों में दुकान का कैश बॉक्स भी शामिल था, जिससे उन्हें 30 हजार से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ था। पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन दिया था चोरी की घटना सामने आने के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन दिया था। पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने जानकारी दी कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। खालिद रजा ने पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को नूरी चौक चोरी मामले में 5500 रुपये नकद, 6 पैकेट सिगरेट और 5 पाउच रजनीगंधा-तुलसी बरामद किए। यह बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर की गई। पुलिस ने इस मामले में कलाम (23 वर्ष, पिता-मोहमद्दीन) और सज्जाद आलम उर्फ पानीडुब्बा (25 वर्ष, पिता-साबिर आलम) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सिमलबाड़ी के निवासी हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त का आपराधिक इतिहास – गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। सज्जाद आलम उर्फ पानीडुब्बा के खिलाफ पौआखाली थाना में कांड संख्या-37/21 (दिनांक 19.07.21, धारा-461/379/34 IPC) और कांड संख्या-14/25 (दिनांक 04.03.25, धारा-331(4)/305(a) BNS) तथा बहादुरगंज थाना में कांड संख्या-382/25 (दिनांक 01.09.25, धारा-303(2) BNS) दर्ज हैं। वहीं, कलाम के खिलाफ पौआखाली थाना में कांड संख्या-33/21 (दिनांक 20.05.21, धारा-379 IPC) दर्ज है। किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र के नूरी चौक स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दुकानदार खालिद रजा ने बताया कि चोर उनकी दुकान से हजारों रुपये नकद और अन्य सामग्री ले गए थे। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामानों में दुकान का कैश बॉक्स भी शामिल था, जिससे उन्हें 30 हजार से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ था। पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन दिया था चोरी की घटना सामने आने के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन दिया था। पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने जानकारी दी कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। खालिद रजा ने पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को नूरी चौक चोरी मामले में 5500 रुपये नकद, 6 पैकेट सिगरेट और 5 पाउच रजनीगंधा-तुलसी बरामद किए। यह बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर की गई। पुलिस ने इस मामले में कलाम (23 वर्ष, पिता-मोहमद्दीन) और सज्जाद आलम उर्फ पानीडुब्बा (25 वर्ष, पिता-साबिर आलम) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सिमलबाड़ी के निवासी हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त का आपराधिक इतिहास – गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। सज्जाद आलम उर्फ पानीडुब्बा के खिलाफ पौआखाली थाना में कांड संख्या-37/21 (दिनांक 19.07.21, धारा-461/379/34 IPC) और कांड संख्या-14/25 (दिनांक 04.03.25, धारा-331(4)/305(a) BNS) तथा बहादुरगंज थाना में कांड संख्या-382/25 (दिनांक 01.09.25, धारा-303(2) BNS) दर्ज हैं। वहीं, कलाम के खिलाफ पौआखाली थाना में कांड संख्या-33/21 (दिनांक 20.05.21, धारा-379 IPC) दर्ज है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *