जिला में 3 जगह चोरी, जिला में बेखौफ चोर:रेवाड़ी में PG, पटौदी रोड पर दुकान और कनुका में मकान का बनाया निशाना

जिला में 3 जगह चोरी, जिला में बेखौफ चोर:रेवाड़ी में PG, पटौदी रोड पर दुकान और कनुका में मकान का बनाया निशाना

रेवाड़ी में चोरों ने चोरी की तीन घटनाओं को को अंजाम दिया। चोर शहर के सेक्टर-4 में एक पीजी से सामान व पटौदी रोड पर आईटीआई के पास दुकान पर रखे गल्ले से 20 हजार कैश और कनूका गांव में एक मकान से गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 15 मिनट में उड़ाए 20 हजार दुर्गा कॉलोनी निवासी संजय ने सदर थाना पुलिस को शिकायत की। जिसमें बताया कि पटौदी रोड पर आईटीआई के पास अपने घर में ही सुपर स्टोर के नाम से करियाने की दुकान की हुई है। मेरी पत्नी बेटी को पेपर दिलाने के लिए दिल्ली गई हुई थी। मै दुकान को खाली छोड़कर पेशाब करने के लिए चला गया। जब वापस आकर एक ग्राहक को सामान देने के बाद पैसे रखने के लिए गल्ला खोला तो उसमें रखे 20 हजार रुपए गायब मिले। पड़ोस में लगा सीसीटीवी भी गायब मिला। शिकायत में शंका जताई की पास के प्लाट में चिनाई कर रहे मजदूरों में से ही किसी ने मेरी दुकान से पैसे चोरी किए है। उन्होंने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यमुनानगर का रहने वाला कंपनीकर्मी गांव जठलाना यमुनानगर निवासी लविश ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह निमराना राजस्थान की एक कंपनी में काम करता है। रेवाड़ी के सेक्टर-4 के पीजी में रहता है। सुबह वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान मेरे कमरे से मेरा सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी में दो युवक चोरी कर जाते दिखाई दे रहे है। शिकायत में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्लास्टिक के ड्रम में कैश और गहने गांव कनुका निवासी गुड्‌डी देवी ने रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह खेतों में रहती है। जहां बने कमरे पर दरवाजा नहीं लगा है। वह किसी काम से खेत से गांव चली गई। जब वापस आने के बाद कमरे में रखे प्लास्टिक के ड्रम से 50 हजार नकद और सोने के कुंडल गायब मिले। पुलिस ने चोरों की पहचान कर सामान बरामद करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *