16 फरवरी की देर रात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहिनी मोड़ के पास वर्चस्व की लड़ाई में दो गुट आपस में भिड़ गए थे। घटना में शामिल कस्टम अधिकारी के बेटे प्रिंस को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रिंस ने एंटीसिपेटरी बेल फाइल की थी। प्रिंस को बेल मिलने के बाद उसके दूसरे साथी निशु मोहित और भोलू नेवी एंटीसिपेटरी बैल फाइल की है। जिस पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बताया गया कि लड़ाई से पहले सभी ने बोरिंग रोड पार्किंग में मोहित नाम के युवक का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी में सभी ने केक काटने के बाद जमकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और मोहिनी मोड पहुंचते ही मारपीट और फायरिंग होने लगी। तकरीबन सात राउंड से अधिक फायरिंग हुई। 7.65 एमएम के 7 खोखे मिले थे पुलिस ने घटना के बाद मौके से 7.65 एमएम के 7 खोखे बरामद किए थे। इसी विवाद के दौरान पूर्वी चंपारण छतौनी का रहने वाला होटल कारोबारी विकास गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एक अपने बयान और एक घायल विकास के बयान पर दो FIR दर्ज की। घटना के बाद प्रिंस, भोलू, निशु, मोहित, एंथोनी, दीपक, छोटू का नाम सामने आया। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस लगातार दबिश देती रही। यहां तक उनकी घरों पर इश्तहार भी चश्पा किया गया। हालांकि कोशिश के बावजूद भी पुलिस पिछले 2 महीने मैं आरोपियों को पकड़ने में विफल रह गई। कोर्ट ने मांगा एविडेंस कोर्ट में इस घटना से संबंधित एविडेंस पुलिस से मांगा है। अगली सुनवाई पर केस के इन्वेस्टिगेशन पदाधिकारी को तलब किया गया है। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसे पुलिस पुख्ते एविडेंस के तौर पर मानकर चल रही है। कोर्ट के सामने पुलिस की ओर से यह सीसीटीवी फुटेज एविडेंस के तौर पर दिया जा सकता है। 16 फरवरी की देर रात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहिनी मोड़ के पास वर्चस्व की लड़ाई में दो गुट आपस में भिड़ गए थे। घटना में शामिल कस्टम अधिकारी के बेटे प्रिंस को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रिंस ने एंटीसिपेटरी बेल फाइल की थी। प्रिंस को बेल मिलने के बाद उसके दूसरे साथी निशु मोहित और भोलू नेवी एंटीसिपेटरी बैल फाइल की है। जिस पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बताया गया कि लड़ाई से पहले सभी ने बोरिंग रोड पार्किंग में मोहित नाम के युवक का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी में सभी ने केक काटने के बाद जमकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और मोहिनी मोड पहुंचते ही मारपीट और फायरिंग होने लगी। तकरीबन सात राउंड से अधिक फायरिंग हुई। 7.65 एमएम के 7 खोखे मिले थे पुलिस ने घटना के बाद मौके से 7.65 एमएम के 7 खोखे बरामद किए थे। इसी विवाद के दौरान पूर्वी चंपारण छतौनी का रहने वाला होटल कारोबारी विकास गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने एक अपने बयान और एक घायल विकास के बयान पर दो FIR दर्ज की। घटना के बाद प्रिंस, भोलू, निशु, मोहित, एंथोनी, दीपक, छोटू का नाम सामने आया। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस लगातार दबिश देती रही। यहां तक उनकी घरों पर इश्तहार भी चश्पा किया गया। हालांकि कोशिश के बावजूद भी पुलिस पिछले 2 महीने मैं आरोपियों को पकड़ने में विफल रह गई। कोर्ट ने मांगा एविडेंस कोर्ट में इस घटना से संबंधित एविडेंस पुलिस से मांगा है। अगली सुनवाई पर केस के इन्वेस्टिगेशन पदाधिकारी को तलब किया गया है। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसे पुलिस पुख्ते एविडेंस के तौर पर मानकर चल रही है। कोर्ट के सामने पुलिस की ओर से यह सीसीटीवी फुटेज एविडेंस के तौर पर दिया जा सकता है।


