मंगेतर को छोड़ने जा रहा था युवक, आरोपियों ने जंगल में ले जाकर किया रेप, पैसे भी कराए ट्रांसफर

मंगेतर को छोड़ने जा रहा था युवक, आरोपियों ने जंगल में ले जाकर किया रेप, पैसे भी कराए ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 24 अप्रैल 2026 को एक ऐसी घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जिसे पढ़कर किसी का भी दिल दहल जाए। खागा क्षेत्र में अपनी मंगेतर के साथ घूमने निकला एक युवक अपनी होने वाली जीवनसाथी को मौसी के घर छोड़ने जा रहा था। दोनों थोड़ी देर के लिए दोनों नहर पुलिया के पास रुके और कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। तभी एक युवक वहां आ पहुंचा। कुछ देर बाद उसने अपने दो साथियों को भी बुला लिया।

तीनों युवकों ने अचानक दोनों को डरा-धमकाया और पास के घने जंगल में ले गए। वहां उन्होंने युवती और उसके मंगेतर की जमकर पिटाई की। विरोध करने पर और भी मारपीट की। आरोप है कि तीनों ने दोनों की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद युवराज नाम के आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। युवती को लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

डरा धमकाकर 2500 रुपए भी ऐंठे

इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बनवाकर यह जबरन कहलवाने की कोशिश की कि उनके साथ कुछ नहीं हुआ। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मंगेतर के मोबाइल से UPI के जरिए 2500 रुपये ललित नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। घटना के बाद दोनों को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।

दोनों डरे-सहमे थे। अगले दिन वे खागा थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर वे सीधे एसपी अभिमन्यु मांगलिक के कैंप ऑफिस पहुंचे और पूरी घटना बताई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच के आदेश दिए।

खागा कोतवाली के कोतवाल लाइन हाजिर

जांच में आरोप सही पाए गए। थाना स्तर पर लापरवाही बरतने के कारण खागा कोतवाल रमेश पटेल को लाइन हाजिर कर दिया गया। युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाना, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी बबलू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *