Bobby Deol Career Struggle: बॉलीवुड एक्टर Bobby Deol ने हाल ही में अपने करियर के उस मुश्किल दौर को याद किया, जब उन्हें लगने लगा था कि यंग जेनरेशन उन्हें भूल चुकी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इसी भावना ने उन्हें ‘Race 3’ जैसी बड़ी फिल्म करने के लिए प्रेरित किया। इस फिल्म में उनके साथ Salman Khan भी लीड रोल में थे।
युवा दर्शकों के बीच उनकी पहचान कम हो गई है
बॉबी देओल ने Shekhar Tonite में दिए इंटरव्यू में बताया कि लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि युवा दर्शकों के बीच उनकी पहचान कम हो गई है। बॉबी देओल ने कहा कि उसी दौरान सलमान खान ने उन्हें फोन किया और फिल्म में शामिल होने का ऑफर दिया। बॉबी के अनुसार, सलमान ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा कि उन्हें फिल्म के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना होगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत हामी भर दी।
एक्टर ने बताया कि उन्हें लगा कि सलमान खान की बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने से वो फिर से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना पाएंगे। साथ ही, बॉबी ने बताया कि उस समय लाखों लोग सलमान की फिल्म देखने जाते थे और उन्हें उम्मीद थी कि इस फिल्म के जरिए युवा पीढ़ी उन्हें फिर से नोटिस करेगी।
फिटनेस और नए लुक की काफी चर्चा हुई
2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे स्टार्स भी नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉबी देओल की फिटनेस और नए लुक की काफी चर्चा हुई।
बता दें, बॉबी देओल के करियर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने वेब सीरीज ‘Aashram’ में लीड रोल निभाया, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिर फिल्म ‘Animal’ में उनके छोटे लेकिन दमदार रोल ने उन्हें नई पहचान दिलाई और अब बॉबी लगातार फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं। आने वाले समय में वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। एक्टर का मानना है कि मुश्किल समय में खुद पर भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि इंडस्ट्री में वापसी हमेशा संभव है।


