पंजाब की पहली जामुन मंडी का काम शुरू:विधायक गोल्डी कंबोज ने रखा नींव पत्थर, 11 करोड़ खर्च, दिल्ली के व्यापारी खरीदेंगे फसल

पंजाब की पहली जामुन मंडी का काम शुरू:विधायक गोल्डी कंबोज ने रखा नींव पत्थर, 11 करोड़ खर्च, दिल्ली के व्यापारी खरीदेंगे फसल

फाजिल्का जिले के जलालाबाद हल्के के अंतर्गत आने वाले अरनीवाला में आज पंजाब सरकार द्वारा किसानों को एक बड़ी सौगात दी गई है। विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज ने करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पंजाब की पहली विशेष ‘जामुन मंडी’ का नींव पत्थर रखा। यह मंडी 12 एकड़ जमीन पर तैयार की जा रही है, जो न केवल पंजाब बल्कि अपने स्वरूप में भारत की अनूठी मंडी होगी। इस अवसर पर विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि इस मंडी के बनने से इलाके के किसानों को अब अपनी फसलें बेचने के लिए दूर-दराज के शहरों या अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंडी तैयार होने के बाद दिल्ली जैसे बड़े शहरों से व्यापारी यहाँ सीधे फसल खरीदने आएंगे, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर और उचित भाव मिल सकेगा।
मंडी में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: ये होगा 90 पक्की दुकानें और मार्केट कमेटी का कार्यालय। किसानों के लिए विशेष शेड और विश्राम गृह। लेन-देन की सुविधा के लिए मंडी परिसर में बैंक की व्यवस्था। सब्जी मंडी और कपास मंडी का संचालन भी इसी परिसर से होगा। 3 से 4 महीनों में बनकर तैयार होगा प्रोजेक्ट विधायक ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण पर 1 करोड़ रुपये और प्रशासनिक मंजूरियों व निर्माण पर 9 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चलेगा और आने वाले तीन से चार महीनों के भीतर यह मंडी पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। इससे न केवल अरनीवाला या फाजिल्का, बल्कि आसपास के कई शहरों के किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *