राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:66 हस्तियां सम्मानित होंगी; रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा, धर्मेंद्र, शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण

राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:66 हस्तियां सम्मानित होंगी; रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा, धर्मेंद्र, शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स देंगी। सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान किया था। पहले फेज में 66 हस्तियां सम्मानित होंगी। बाकी विजेताओं को दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को हो रही सेरेमनी में राष्ट्रपति 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी। एक्टर धर्मेंद्र और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक भी पद्म भूषण सम्मानित होंगी। एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री दिया जाएगा। 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। 5 हस्तियों को पद्म विभूषण दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड की घोषणा की गई है। शिबू सोरेन-अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। रोहित शर्मा-हरमनप्रीत समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री एक्टर आर माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। पद्म अवार्ड्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण पिछले साल शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था। वहीं पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया था। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *