समस्तीपुर में पेड़ काटने के बाद में मारपीट हुई है। दबंगों ने बुजुर्ग दंपति पर लोटा से हमला कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति मदन यादव का इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान सागर देवी(70) के तौर पर हुई है। पुलिस ने लोटा को जब्त कर लिया है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा वार्ड-9 की है। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार मृतका का पोता सोनू कुमार ने बताया कि दादा के हिस्से की जमीन पर आम का पेड़ लगा है। जिसे पाटीदार स्तुति कुमारी ने अपनी सास के साथ मिलकर रात में कटवा दिया था। सूचना मिलते ही मेरे दादा मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर स्तुति ने लोटा से हमला कर दिया। जब मेरी दादी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उसे भी लोटा से सिर पर मारा। दोनों लहुलूहान हो गए। शोर सुनकर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से दादी को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। जांच के लिए FSL पहुंची जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोटा को जब्त कर लिया है। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
जमीन विवाद में मारपीट वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने लोटा से हमला करने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। समस्तीपुर में पेड़ काटने के बाद में मारपीट हुई है। दबंगों ने बुजुर्ग दंपति पर लोटा से हमला कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति मदन यादव का इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान सागर देवी(70) के तौर पर हुई है। पुलिस ने लोटा को जब्त कर लिया है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा वार्ड-9 की है। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार मृतका का पोता सोनू कुमार ने बताया कि दादा के हिस्से की जमीन पर आम का पेड़ लगा है। जिसे पाटीदार स्तुति कुमारी ने अपनी सास के साथ मिलकर रात में कटवा दिया था। सूचना मिलते ही मेरे दादा मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर स्तुति ने लोटा से हमला कर दिया। जब मेरी दादी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उसे भी लोटा से सिर पर मारा। दोनों लहुलूहान हो गए। शोर सुनकर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से दादी को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। जांच के लिए FSL पहुंची जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोटा को जब्त कर लिया है। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
जमीन विवाद में मारपीट वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि जमीनी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने लोटा से हमला करने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।


