बाइक दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत:2 बाइकों की टक्कर में हुई थी जख्मी, बेटे से मिलकर लौटने के दौरान हादसा

बाइक दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत:2 बाइकों की टक्कर में हुई थी जख्मी, बेटे से मिलकर लौटने के दौरान हादसा

शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर 26 अप्रैल को हुई बाइक दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को महिला का शव पटना से शेखपुरा लाया गया, जिसे ट्रैफिक थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के दरियापुर भदौस गांव निवासी गोपाल साव की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थीं, जिनमें एक 11 वर्ष और दूसरा 8 वर्ष का है। उनके पति आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे से मिलकर लौटने के दौरान हादसा मृतका के देवर देवनन्दन साव ने बताया कि खुशबू देवी बरबीघा में हॉस्टल में रह रहे अपने बेटे से मिलकर वापस घर लौट रही थीं। शेखपुरा शहर के बाईपास रोड पर एक लाइन होटल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत शेखपुरा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर 26 अप्रैल को हुई बाइक दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को महिला का शव पटना से शेखपुरा लाया गया, जिसे ट्रैफिक थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के दरियापुर भदौस गांव निवासी गोपाल साव की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थीं, जिनमें एक 11 वर्ष और दूसरा 8 वर्ष का है। उनके पति आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे से मिलकर लौटने के दौरान हादसा मृतका के देवर देवनन्दन साव ने बताया कि खुशबू देवी बरबीघा में हॉस्टल में रह रहे अपने बेटे से मिलकर वापस घर लौट रही थीं। शेखपुरा शहर के बाईपास रोड पर एक लाइन होटल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत शेखपुरा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *