ट्राले ने बाइक को रौंदा, 2 चचेरे भाइयों की मौत:तीसरे के दोनों पैर कटे, खेत से लौट रहे थे तीनों

ट्राले ने बाइक को रौंदा, 2 चचेरे भाइयों की मौत:तीसरे के दोनों पैर कटे, खेत से लौट रहे थे तीनों

छतरपुर जिले के बिजावर-जटाशंकर तिराहे पर मंगलवार रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में 20 वर्षीय कृष्णा अहिरवार और 28 वर्षीय प्रेमी अहिरवार शामिल हैं, जबकि 38 वर्षीय अशोक अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों गुलगंज के गढ़ी मोहल्ला वार्ड नंबर-9 के निवासी बताए जा रहे हैं। देखें घटना के बाद की तीन तस्वीरें खेत से काम कर लौट रहे थे मृतक और घायल के पड़ोसी राहुल सिंह तोमर ने बताया कि तीनों मंगलवार शाम खेत से काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जैसे ही वे बिजावर-जटाशंकर तिराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्राला ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग ट्राला की चपेट में आ गए। हादसे में कृष्णा अहिरवार और प्रेमी अहिरवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अशोक अहिरवार को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में अशोक के दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दोनों चचेरे भाइयों की मौत
परिजनों के मुताबिक, मृतक कृष्णा और प्रेमी आपस में चाचा-ताऊ के बेटे थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव और मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *