पूर्णिया में चोर ने बीती रात सरकारी स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने के.हाट थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हाउसिंग कॉलोनी को अपना निशाना बनाया। चोर स्कूल के पिछले हिस्से से घुसे और स्कूल में रखे सामान की चोरी कर ली। घटना के संबंध में स्कूल के हेड मास्टर ज्योतिष कुमार मिश्र ने बताया कि आज सुबह जब विद्यालय पहुंचे, तो पीछे के गेट की कुंडी टूटा हुआ पाया। स्कूल परिसर में प्रवेश करते ही पाया कि विद्यालय से कई कीमती सामान गायब है। शातिर चोरों ने बच्चों को परोसे जाने वाली थाली भी अपने साथ ले गए। चोर अपने साथ टेस्टर और चाकू लेकर आए थे। जिससे उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़ी। विद्यालय में हुई चोरी की घटना को लेकर स्थानीय के. हाट थाना की पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस स्कूल पहुंची। मौके से टेस्टर और चाकू बरामद किया। इससे से पुलिस शातिर चोर तक पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इन सब के बाद भी स्थानीय थाने की पुलिस कभी गश्ती के लिए नहीं आती है। चोर से पूछताछ कर रही है पुलिस के.हाट थाना की पुलिस ने बताया की विद्यालय हेड मास्टर ने चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन मिला था। खोजबीन के क्रम में शातिर चोर पकड़ा गया, जिससे आगे की पूछताछ कर रही है। पूर्णिया में चोर ने बीती रात सरकारी स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने के.हाट थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हाउसिंग कॉलोनी को अपना निशाना बनाया। चोर स्कूल के पिछले हिस्से से घुसे और स्कूल में रखे सामान की चोरी कर ली। घटना के संबंध में स्कूल के हेड मास्टर ज्योतिष कुमार मिश्र ने बताया कि आज सुबह जब विद्यालय पहुंचे, तो पीछे के गेट की कुंडी टूटा हुआ पाया। स्कूल परिसर में प्रवेश करते ही पाया कि विद्यालय से कई कीमती सामान गायब है। शातिर चोरों ने बच्चों को परोसे जाने वाली थाली भी अपने साथ ले गए। चोर अपने साथ टेस्टर और चाकू लेकर आए थे। जिससे उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़ी। विद्यालय में हुई चोरी की घटना को लेकर स्थानीय के. हाट थाना की पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस स्कूल पहुंची। मौके से टेस्टर और चाकू बरामद किया। इससे से पुलिस शातिर चोर तक पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इन सब के बाद भी स्थानीय थाने की पुलिस कभी गश्ती के लिए नहीं आती है। चोर से पूछताछ कर रही है पुलिस के.हाट थाना की पुलिस ने बताया की विद्यालय हेड मास्टर ने चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन मिला था। खोजबीन के क्रम में शातिर चोर पकड़ा गया, जिससे आगे की पूछताछ कर रही है।


