अंबाला में टाटा 407 ट्रक चोरी कर भागा चोर:डेढ़ किलोमीटर दूर गाड़ी में ही सो गया,साढ़े 6 घंटे बाद लावारिस खड़ा मिला ट्रक

अंबाला में टाटा 407 ट्रक चोरी कर भागा चोर:डेढ़ किलोमीटर दूर गाड़ी में ही सो गया,साढ़े 6 घंटे बाद लावारिस खड़ा मिला ट्रक

हरियाणा के अंबाला-जगाधरी हाईवे पर क्रबिस्तान के बाहर खड़े दूध से भरे टाटा 407 ट्रक की चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। चोर ट्रक लेकर भागा जरूर, लेकिन वारदात स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गाड़ी खड़ी कर उसी में सो गया। कई घंटे की तलाश के बाद ट्रक लावारिस मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी अंदर ही सोता मिला। उसे काबू कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुबह 4 बजे ट्रक लेकर हुआ फरार
बोह निवासी विशाल ने बताया कि वह अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। रोजाना की तरह उन्होंने अपना टाटा 407 ट्रक अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित क्रबिस्तान के पास खड़ा किया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक चोर ट्रक को लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाले, सप्लाई ठप होने से मची हलचल
घटना का पता चलते ही विशाल ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी टोल प्लाजा व अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। इस दौरान ट्रक में रखी दूध की थैलियों और करीब 200 क्रेट की सप्लाई रुक गई, जिससे अंबाला सिटी के दुकानदारों में हलचल मच गई। डेढ़ किलोमीटर दूर लावारिस मिला ट्रक
कुछ घंटों बाद एक दुकानदार ने सूचना दी कि ट्रक अंबाला सिटी के गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे। ट्रक के अंदर सोता मिला आरोपी टिंकू
पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो अंदर आरोपी गहरी नींद में सोता मिला। आरोपी की पहचान बिहटा गांव निवासी टिंकू के रूप में हुई है। रजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *