IPL 2026, GT vs RCB Update: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में विराट कोहली ने कगिसो रबाडा के एक ही ओवर में लगातार 5 चौके लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Consecutive 5 Fours in IPL History: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर रही है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, क्योंकि पिच थोड़ी हरी घास नजर आ रही थी, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद होती है।
सस्ते में लौटे RCB के ओपनर्स
शुभमन गिल के फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और दोनों ओपनरों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। इस मुकाबले में जहां विराट कोहली 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो वहीं जैकब बैथल सिर्फ 5 रन ही बना सके। विराट कोहली को कगिसो रबाडा ने आउट किया, जबकि जैकब मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए।
रबाडा की गेंद पर आउट होने से पहले विराट कोहली ने उनके पहले ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 17 साल पुराने एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आपको बता दें कि आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम है, जिन्होंने अहमदाबाद में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार छह चौके लगाए थे। साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने एक ओवर में पांच चौके लगाए थे।
विराट कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कगिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल भी यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुवाहाटी में लगातार पांच चौके लगाए थे।
आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाज ही एक ओवर में 5 या उससे अधिक चौके लगा पाए हैं। अब इस सूची में भी विराट कोहली का नाम जुड़ चुका है। विराट कोहली के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने अब तक 800 से ज्यादा चौके लगाए हैं। कोहली इस मुकाबले में 13 गेंदों का सामना करने के बाद 28 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। कोहली ने इकलौता छक्का मोहम्मद सिराज की गेंद पर लगाया।
Sports – Patrika | CMS






Virat Kohli with 5⃣ consecutive boundaries against Kagiso Rabada 