Hair Care: डेली ट्रैवल करने से बाल हो रहे हैं खराब, तो आजमाएं ये आसान हेयरकेयर टिप्स

Hair Care: डेली ट्रैवल करने से बाल हो रहे हैं खराब, तो आजमाएं ये आसान हेयरकेयर टिप्स
आज के समय में महिलाएं भी वर्किंग हैं और इसलिए उन्हें हर दिन घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऑफिस जाना, मार्केट जाना या लंबा ट्रैवल करना सिर्फ शरीर को ही नहीं, बालों पर भी असर डालता है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तेज धूप, पसीना, हवा, हेलमेट, मेट्रो या बस का सफर, कहीं ना कहीं बालों को रूखा, बेजान, उलझा हुआ और कमजोर बना सकते हैं। ऐसे में बालों की केयर करने के लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत पड़ती है।
कई महिलाएं यह सोचती हैं कि उन्हें सिल्की व स्मूथ बाल पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट जरूरी हैं, जबकि यह पूरी तरह से सच नहीं है। अगर आप कुछ हेल्दी आदतों को अपनाती हैं तो ऐसे में रोज ट्रैवल करने के बाद भी आपके बाल बेहद ही सिल्की व स्मूथ बना सकते हैं-  

इसे भी पढ़ें: Frizzy Hair से हैं परेशान? ये 5 चीजें मिलाकर बनाएं DIY Conditioner, बाल बनेंगे सुपर सॉफ्ट और शाइनी

बालों को करें कवर 

अगर आप हर दिन स्कूटी, बाइक या ओपन ऑटो से ट्रैवल करती हैं तो ऐसे में अपने बालों को प्रोटेक्ट करने के लिए स्कार्फ, स्टोल या कैप का इस्तेमाल करें। जब आप अपने बालों को कवर करती हैं तो इससे आपके बाल सीधे धूल, प्रदूषण और कड़ी धूप से बचाता है। वहीं, यूवी एक्सपोजर से सूखापन और रंग फीका भी पड़ता है। कवर करने से बालों का उलझना भी कम होता है।

कैरी करें मिनी हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर

अगर आप हर दिन ट्रैवल करती हैं तो ऐसे में आप हमेशा बैग में हमेशा छोटे बाल सीरम या लीव-इन कंडीशनर रखें। इससे धूल भरे या उमस भरे मौसम में फ्रिज तुरंत कंट्रोल होता है। साथ ही, इसके इस्तेमाल से बाल हमेशा मैनेजबल व स्मूथ लगते हैं। साथ ही, इससे ड्राई एंड्स को भी प्रोटेक्शन मिलती है।

माइल्ड शैम्पू का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों की बेहतर केयर करना चाहती हैं, तो ऐसे में हार्श शैम्पू का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप हर दिन ट्रैवल करती हैं तो ऐसे में हार्श शैम्पू का इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। सल्फेट फ्री या जेंटल शैम्पू का इस्तेमाल करना बेहतर उपाय है। इससे ना केवल स्कैल्प क्लीन रहेंगे, बल्कि हेयर स्ट्रिप भी नहीं होंगे। जेंटल शैम्पू का इस्तेमाल करने से बालों की रफनेस व ड्राईनेस कम होती है।

हेलमेट के नीचे कॉटन लाइनर का करें इस्तेमाल  

हेलमेट के अंदर पसीना और फ्रिक्शन होना आम बात है। ऐसे में हेलमेट के नीचे कॉटन लाइनर पहनना आम बात है। कॉटन स्कार्फ या लाइनर पसीना सोखता है और बालों को रगड़ने का काम करता है। साथ ही, इससे स्कैल्प इरिटेशन भी कम हो सकती है।
– मिताली जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *