फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप की FIR:चंडीगढ़ की युवती बोली- मीटिंग के बहाने 5-स्टार होटल में बुलाया, विरोध करने पर मारपीट की

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप की FIR:चंडीगढ़ की युवती बोली- मीटिंग के बहाने 5-स्टार होटल में बुलाया, विरोध करने पर मारपीट की

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाना में युवती के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया, मारपीट की और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने जैसी हरकतें कीं। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने जांच के बाद 21 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की थी, लेकिन इसका खुलासा सोमवार देर शाम को हुआ है। जानकारी के अनुसार, FIR के बाद सेक्टर-17 की पुलिस ने आरोपी प्रोडक्शन डिजाइनर को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसे जिला अदालत से जमानत मिल गई है। चंडीगढ़ की पीड़िता, आरोपी मुंबई का पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, चंडीगढ़ के खुड्‌डा लाहौरा की रहने वाली युवती ने 20 अप्रैल को सेक्टर-17 थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रही है, जबकि उसका स्थायी पता नई दिल्ली का है। शिकायत में आरोपी का पता मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओबेराय स्प्रिंग बिल्डिंग है। प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे धुरंधर फिल्म के भव्य सेट में थाईलैंड में पाकिस्तान का लियारी टाउन बनाने से चर्चा में आए। युवती ने शिकायत में ये बातें लिखवाईं… धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के बारे में जानिए आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 फिल्मों की फ्रेंचाइजी है। इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज के नाम से रिलीज हुआ। यह भारतीय जासूस पर आधारित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए कुल मिलाकर दुनिया भर में 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने देश और विदेश में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… धुरंधर फेम सिंगर का राखी सावंत पर तंज, बोले- दिल पे जख्म तो ठीक हैं लेकिन मेरे शो में कपड़े क्या पहनकर आई हो बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत मुंबई में धुरंधर के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान मंच पर दोनों के बीच मस्ती भरे अंदाज में बातचीत हुई। इससे जुड़ा वीडियो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *