सदर ब्लॉक में जलजमाव की समस्या डीएम के सामने रखीं:कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात; 3 पंप से पानी निकालने का आदेश

सदर ब्लॉक में जलजमाव की समस्या डीएम के सामने रखीं:कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात; 3 पंप से पानी निकालने का आदेश

दरभंगा के सदर ब्लॉक और सदर थाना जाने वाले रास्ते जलजमाव की समस्या को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कौशल कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद महासंघ के अध्यक्ष सह वार्ड-13 के पार्षद राजीव कुमार सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल थे। वार्ता के दौरान दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. जमाल हसन ने जिलाधिकारी को बताया कि सदर ब्लॉक और सदर थाना जाने वाला यह मार्ग सालों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क पूरे शहर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सदर ब्लॉक में विभिन्न वार्डों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। वहीं स्थानीय निवासी बदहाल स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं। साड़ी उठाकर गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद और विधायक ने अब तक केवल लोगों को आश्वासन देकर ठगने का काम किया है, जिसके कारण अब स्थानीय लोग पूरी उम्मीद के साथ जिला प्रशासन के पास पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साड़ी उठाकर गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, बच्चों को स्कूल जाने के दौरान दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है और कई बच्चे जलजमाव में गिर जाते हैं। लगातार गंदा पानी जमा रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है, जबकि रात में राहगीरों को सांप-बिच्छू का डर सताता है। डॉ. जमाल हसन ने यह भी कहा कि इलाके में लगा ट्रांसफॉर्मर मात्र कुछ इंच ऊपर है और उसके आसपास घरों से निकले गंदे पानी का स्थायी जलजमाव बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी को याद दिलाया कि पिछले साल करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। पंप लगाकर पानी निकालने का दिया आदेश जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को तत्काल तीन पंप लगाकर पानी निकासी शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से सलाह लेकर जहां आवश्यकता हो, वहां पंप लगाए जाएं ताकि पहले जलनिकासी सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि एक महीने के भीतर नाला निर्माण कर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बिजली विभाग से बात कर ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने का भी आश्वासन दिया। वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. जमाल हसन ने बैठक को सकारात्मक और सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना है और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि वर्षों से स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन पहली बार प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से जल्द ही लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और सदर ब्लॉक तथा सदर थाना जाने वाला मार्ग सुरक्षित और सुगम बन सकेगा। प्रतिनिधिमंडल और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली, तो मजबूरन म्यूजियम गुमटी मुख्य सड़क को जाम कर चरणबद्ध आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी से मिलने वालों में सुमित सुमन, मणिशंकर, रामबाबू यादव, डॉ. दीपनारायण पासवान, संतोष चौधरी, मुकेश कुमार, सोगारथ चौधरी, कुमार गौरव राज और शिवम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। दरभंगा के सदर ब्लॉक और सदर थाना जाने वाले रास्ते जलजमाव की समस्या को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कौशल कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद महासंघ के अध्यक्ष सह वार्ड-13 के पार्षद राजीव कुमार सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल थे। वार्ता के दौरान दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. जमाल हसन ने जिलाधिकारी को बताया कि सदर ब्लॉक और सदर थाना जाने वाला यह मार्ग सालों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क पूरे शहर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सदर ब्लॉक में विभिन्न वार्डों के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। वहीं स्थानीय निवासी बदहाल स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं। साड़ी उठाकर गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद और विधायक ने अब तक केवल लोगों को आश्वासन देकर ठगने का काम किया है, जिसके कारण अब स्थानीय लोग पूरी उम्मीद के साथ जिला प्रशासन के पास पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साड़ी उठाकर गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, बच्चों को स्कूल जाने के दौरान दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है और कई बच्चे जलजमाव में गिर जाते हैं। लगातार गंदा पानी जमा रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है, जबकि रात में राहगीरों को सांप-बिच्छू का डर सताता है। डॉ. जमाल हसन ने यह भी कहा कि इलाके में लगा ट्रांसफॉर्मर मात्र कुछ इंच ऊपर है और उसके आसपास घरों से निकले गंदे पानी का स्थायी जलजमाव बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी को याद दिलाया कि पिछले साल करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। पंप लगाकर पानी निकालने का दिया आदेश जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को तत्काल तीन पंप लगाकर पानी निकासी शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से सलाह लेकर जहां आवश्यकता हो, वहां पंप लगाए जाएं ताकि पहले जलनिकासी सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि एक महीने के भीतर नाला निर्माण कर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बिजली विभाग से बात कर ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने का भी आश्वासन दिया। वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. जमाल हसन ने बैठक को सकारात्मक और सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना है और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि वर्षों से स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन पहली बार प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से जल्द ही लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और सदर ब्लॉक तथा सदर थाना जाने वाला मार्ग सुरक्षित और सुगम बन सकेगा। प्रतिनिधिमंडल और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली, तो मजबूरन म्यूजियम गुमटी मुख्य सड़क को जाम कर चरणबद्ध आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी से मिलने वालों में सुमित सुमन, मणिशंकर, रामबाबू यादव, डॉ. दीपनारायण पासवान, संतोष चौधरी, मुकेश कुमार, सोगारथ चौधरी, कुमार गौरव राज और शिवम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *