फोटोशूट हो चुका था फाइनल, फिर भी पहलाज निहलानी की फिल्म से नहीं हुआ कंगना रनौत का डेब्यू

फोटोशूट हो चुका था फाइनल, फिर भी पहलाज निहलानी की फिल्म से नहीं हुआ कंगना रनौत का डेब्यू

Pahlaj Nihalani: बॉलीवुड को ‘आंखें’, ‘जूली 2’, ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने और दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का आज यानी गुरुवार को लिवर सम्बन्धी बीमारी के चलते निधन हो गया हो गया है। इस बुरी खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर पहलाज निहलानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कंगना रनौत के बॉलीवुड डेब्यू पर बात हो रही है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास?

कंगना रनौत को लॉन्च करने वाले थे पहलाज निहलानी

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पहलाज निहलानी के अकाउंट पर एक पॉडकास्ट वीडियो है, जिसमें वो खुद बता रहे हैं कि वो अपनी फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लॉन्च करने वाले थे। वीडियो के अनुसार, पहलाज निहलानी कह रहे हैं, “इंट्रोड्यूस तो मैं ही करने वाला था। हमने बहुत मार्केटिंग की थी और तीन गाने रिकॉर्ड थे। कास्टिंग भी फाइनल हो गई थी।”

वीडियो में क्या कहते नजर आए पहलाज निहलानी

साल 2025 के वायरल हो रहे इस वीडियो में फिल्ममेकर निहलानी कहते हुए नजर आ रहे हैं, “कंगना को इंट्रोड्यूस तो मैं ही करने वाला था। हमने बहुत मार्केटिंग की थी और तीन गाने रिकॉर्ड थे। कास्टिंग भी फाइनल हो गई थी। फिर कंगना को लगा कि मैं कास्टिंग के साथ काम करूंगी, तो मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा। मैंने जो मार्केटिंग की उसमें उसको महेश भट्ट ने ऑफर किया। महेश भट्ट ने ऑफर किया, तो वो फिल्म खराब लगने लगी। फिर मैंने कहा कि जिसको काम करने में दिल नहीं है उसको छोड़ दो।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहलाज निहलानी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सितंबर 5, 2025 में शेयर किया था। पहलाज निहलानी की बात करें तो वो हिंदी सिनेमा का बेहद बड़ा नाम है और उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में एक अलग और खान जगह बनाई है।

2006 में कंगना ने ‘गैंगस्टर’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू

अगर कंगना रनौत की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2006 में महेश भट्ट की फिल्म गैंस्टर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी गैंगस्टर में कंगना रनौत के अलावा इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा ने मुख्य किरदारों में नजर आये थे।

पहलाज निहलानी के निधन के बाद कंगना रनौत ने उनको दी श्रद्धांजलि

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “पहलाज निहलानी जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। एक ऐसे निर्माता जिन्होंने अनगिनत फिल्मों को समर्थन दिया, कई कलाकारों को लॉन्च किया और उनका साथ दिया, और दशकों तक भारतीय सिनेमा के प्रति पूरी लगन से समर्पित रहे; फिल्म जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *