गोंडा में बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोंडा में बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोण्डा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे घर को गम में बदल दिया। बहन की शादी का न्योता बांटकर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। युवक घर का इकलौता बेटा था। और उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

गोण्डा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान खरगूपुर ग्राम पंचायत के अवरता मजरे के रहने वाले 25 वर्षीय राम प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। और चार बहनों के बीच अकेले भाई थे। जानकारी के अनुसार, राम प्रताप अपनी बहन की शादी का न्योता बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह नकहा गांव के पास एक चौराहे पर पहुंचे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं। वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। सबसे दुखद बात यह है कि 7 मई को उनकी बहन की शादी तय थी। पूरा परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था। राम प्रताप की अचानक मौत से न केवल परिवार टूट गया है। बल्कि पूरे गांव में भी शोक की लहर है। हर किसी की आंखें नम हैं। और लोग इस हादसे को लेकर गहरा दुख जता रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों की गंभीरता को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *