CG Crime News: शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म, दूसरी जगह सगाई करते ही खुला राज, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

CG Crime News: शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म, दूसरी जगह सगाई करते ही खुला राज, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

CG Crime News: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शहर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अब किसी दूसरी युवती से सगाई कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने कानून का सहारा लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानें पूरा मामला

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 28 वर्षीय युवती ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, माह फरवरी वर्ष 2021 में पीड़िता के गांव के बगल में एक शादी का समारोह था, जहां आरोपी सुरेन्द्र सिंह भी आया हुआ था। इसी दौरान उन दोनों का आपस में जान परिचय हुआ था और मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ था, तब से वे मोबाइल फोन के जरिए आपस में बातचीत करते रहते थे।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64-2, 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर, उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक खिरोबती बेहरा, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव व आरक्षक आशीषन प्रभात टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पीड़िता को ऐसे फंसाया अपने जाल में

इसी क्रम में दिनांक 23 फरवरी 2021 को आरोपी के द्वारा पीड़िता को मिलने के बहाने पत्थलगांव क्षेत्र में बुलाया गया था, पीड़िता भी आरोपी के बातों में आकार अपने गांव से निकलकर आरोपी से मिलने पत्थलगांव क्षेत्र में आ गई थी। आरोपी के द्वारा एक स्कार्पियो वाहन में पीड़िता को घुमाया गया, फिर घर छोड़ने की बात कह कर, उसे घर ले जाते वक्त रास्ते में एक सुनसान जगह में जाकर गाड़ी को रोक दिया गया।

फिर शादी का झांसा देकर पीडि़ता के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था। तब से लेकर कई बार आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देते हुए, पीड़िता से दुष्कर्म किया जाता रहा था। अब पीड़िता के द्वारा आरोपी युवक सुरेन्द्र सिंह से शादी की बात कहने पर, शादी से इंकार किया जा रहा है, और आरोपी के द्वारा कहीं अन्यत्र सगाई भी कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *