मां ने 5 माह की मासूम को गला घोंटकर मारा:मोकामा में सास को फंसाने की रची साजिश, ननद की शादी में पति के पैसे देने से नाराज थी

मां ने 5 माह की मासूम को गला घोंटकर मारा:मोकामा में सास को फंसाने की रची साजिश, ननद की शादी में पति के पैसे देने से नाराज थी

पटना जिले के मेकरा गांव में एक विवाहिता ने अपनी 5 माह की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला पति के द्वारा ननद की शादी में पैसे खर्च करने से नाराज थी। जिससे गुस्से में आकर बच्ची को पीट रही थी, इसी दौरान गला दबाकर मासूम की जान ले ली। घटना मोकामा थाना के मेकरा गांव के वार्ड-6 की है। घटना के बाद आरोपी महिला चांदनी देवी ने पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची। उसने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी सास निशा देवी ने उसकी बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी है। वारदात की सूचना पर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
आरोपी ने गुनाह कबूला थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआत में पुलिस को चांदनी के बयान पर शंका हुआ। जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि बच्ची की गला दबाकर हत्या खुद की है और सास को फंसाने के लिए ही झूठा आरोप लगा रही थी। पति के पैसे देने से नाराज थी पुलिस ने जांच में हत्या के कारण पैसे को लेकर बताया है। आरोपी महिला चांदनी देवी का पति टाइगर राय गुजरात के फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। हालही में टाइगर की बहन की शादी तय हुई है। बहन के शादी के लिए टाइगर घर पर पैसा भेज रहा था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी चांदनी नाराज थी। वह नहीं चाहती थी कि उसके पति की कमाई का पैसा उसके ननद की शादी में खर्च हो।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है। पटना जिले के मेकरा गांव में एक विवाहिता ने अपनी 5 माह की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला पति के द्वारा ननद की शादी में पैसे खर्च करने से नाराज थी। जिससे गुस्से में आकर बच्ची को पीट रही थी, इसी दौरान गला दबाकर मासूम की जान ले ली। घटना मोकामा थाना के मेकरा गांव के वार्ड-6 की है। घटना के बाद आरोपी महिला चांदनी देवी ने पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची। उसने खुद ही पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी सास निशा देवी ने उसकी बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी है। वारदात की सूचना पर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
आरोपी ने गुनाह कबूला थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआत में पुलिस को चांदनी के बयान पर शंका हुआ। जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि बच्ची की गला दबाकर हत्या खुद की है और सास को फंसाने के लिए ही झूठा आरोप लगा रही थी। पति के पैसे देने से नाराज थी पुलिस ने जांच में हत्या के कारण पैसे को लेकर बताया है। आरोपी महिला चांदनी देवी का पति टाइगर राय गुजरात के फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। हालही में टाइगर की बहन की शादी तय हुई है। बहन के शादी के लिए टाइगर घर पर पैसा भेज रहा था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी चांदनी नाराज थी। वह नहीं चाहती थी कि उसके पति की कमाई का पैसा उसके ननद की शादी में खर्च हो।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *