ऐप में हर सदस्य का मोबाइल नंबर और पता होगा:कांग्रेस नेता फर्जी सदस्य बनाएंगे तो बीपीसीसी ऐप खोल देगा पोल

ऐप में हर सदस्य का मोबाइल नंबर और पता होगा:कांग्रेस नेता फर्जी सदस्य बनाएंगे तो बीपीसीसी ऐप खोल देगा पोल

खुद के पैसे से फर्जी सदस्य बनानेवाले कांग्रेस नेताओं की तरकीब अब काम नहीं आएगी। जल्द ही उनकी चोरी पकड़ी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस इसके लिए बीपीसीसी ऐप तैयार करा रही है। जल्दी ही इसकी लांचिंग होगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इस ऐप का प्रेजेंटेशन दिया गया। ऐप बनाने वाली तकनीकी टीम ने इसकी खूबी से नेताओं को अवगत कराया। ऐप में हर सदस्य का मोबाइल नंबर और जियो लोकेशन के साथ पता दर्ज किया जाएगा। अगर पार्टी का कोई नेता किसी गांव के बारे में जानकारी चाहता है तो मेन्यू में जाकर वहां स्थित सदस्यों के मोबाइल नंबर लेकर उनसे बात कर जानकारी ले सकते हैं। इससे पार्टी नेताओं को जमीनी जानकारी मिलेगी। इधर, सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन हो गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आजादी के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। खुद के पैसे से फर्जी सदस्य बनानेवाले कांग्रेस नेताओं की तरकीब अब काम नहीं आएगी। जल्द ही उनकी चोरी पकड़ी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस इसके लिए बीपीसीसी ऐप तैयार करा रही है। जल्दी ही इसकी लांचिंग होगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इस ऐप का प्रेजेंटेशन दिया गया। ऐप बनाने वाली तकनीकी टीम ने इसकी खूबी से नेताओं को अवगत कराया। ऐप में हर सदस्य का मोबाइल नंबर और जियो लोकेशन के साथ पता दर्ज किया जाएगा। अगर पार्टी का कोई नेता किसी गांव के बारे में जानकारी चाहता है तो मेन्यू में जाकर वहां स्थित सदस्यों के मोबाइल नंबर लेकर उनसे बात कर जानकारी ले सकते हैं। इससे पार्टी नेताओं को जमीनी जानकारी मिलेगी। इधर, सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन हो गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आजादी के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *