गयाजी में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब हालात ऐसे हैं कि 19 अप्रैल के बाद पछुआ हवा चलेगी, फिर गर्मी और बढ़ जाएगी। अगले 7 दिन में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम का यह बदला मिजाज आम लोगों के साथ किसानों के लिए भी परेशानी है। फिलहाल पुरवा हवा चल रही है। इस वजह से उसम भी है। मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल के मुताबिक, अभी दो-तीन दिन तक यही उमस भरी गर्मी रह सकती है। इसके बाद जैसे ही पछुआ हवा लौटेगी, लू शुरू हो जाएगा। बुधवार को पारा 40 के पार गया था गुरुवार को अधिकतम पारा 39.4 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे एक दिन पहले बुधवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। उस दिन पारा 40.7 डिग्री तक पहुंच गया था। अब अनुमान है कि 19-20 अप्रैल के बाद गर्म पछुआ हवा चलेगी। इसकी वजह से मौसम का मिजाज ओर भी गर्म होगा। अभी फिलहाल गर्मी का ‘डबल अटैक’ देखने को मिल रहा है। पछुआ की जगह पुरवैया हवा चल रही है। इससे लू जैसी गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। नमी का स्तर 70-80 फीसदी तक पहुंच गया। पंखा भी बेअसर, कूलर-एसी की जरूरत महसूस होने लगी है। दिन में सड़कें रहती खाली, सुबह-शाम रहती भीड़ गर्मी का असर अब शहर की दिनचर्या पर साफ दिखने लगा है। तेज धूप के बीच दोपहर में मुख्य मार्ग को छोड़कर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लगन का सीजन होने के बावजूद लोग धूप में निकलने से बच रहे हैं। सुबह और शाम को ही बाजारों में हलचल दिख रही है। बेल का शरबत, सत्तू, आइसक्रीम और ठंडे पेय के ठेलों पर भीड़ बढ़ गई है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर खेतों पर पड़ रहा है। गरमा फसल के साथ साग-सब्जियां सूखने लगी हैं। किसानों को हर दो दिन पर सिंचाई करनी पड़ रही है। पुरवैया हवा नमी लेकर आ रही है, लेकिन इससे फसलों को राहत नहीं मिल रही। उल्टे सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। गयाजी में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब हालात ऐसे हैं कि 19 अप्रैल के बाद पछुआ हवा चलेगी, फिर गर्मी और बढ़ जाएगी। अगले 7 दिन में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम का यह बदला मिजाज आम लोगों के साथ किसानों के लिए भी परेशानी है। फिलहाल पुरवा हवा चल रही है। इस वजह से उसम भी है। मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल के मुताबिक, अभी दो-तीन दिन तक यही उमस भरी गर्मी रह सकती है। इसके बाद जैसे ही पछुआ हवा लौटेगी, लू शुरू हो जाएगा। बुधवार को पारा 40 के पार गया था गुरुवार को अधिकतम पारा 39.4 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे एक दिन पहले बुधवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। उस दिन पारा 40.7 डिग्री तक पहुंच गया था। अब अनुमान है कि 19-20 अप्रैल के बाद गर्म पछुआ हवा चलेगी। इसकी वजह से मौसम का मिजाज ओर भी गर्म होगा। अभी फिलहाल गर्मी का ‘डबल अटैक’ देखने को मिल रहा है। पछुआ की जगह पुरवैया हवा चल रही है। इससे लू जैसी गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। नमी का स्तर 70-80 फीसदी तक पहुंच गया। पंखा भी बेअसर, कूलर-एसी की जरूरत महसूस होने लगी है। दिन में सड़कें रहती खाली, सुबह-शाम रहती भीड़ गर्मी का असर अब शहर की दिनचर्या पर साफ दिखने लगा है। तेज धूप के बीच दोपहर में मुख्य मार्ग को छोड़कर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लगन का सीजन होने के बावजूद लोग धूप में निकलने से बच रहे हैं। सुबह और शाम को ही बाजारों में हलचल दिख रही है। बेल का शरबत, सत्तू, आइसक्रीम और ठंडे पेय के ठेलों पर भीड़ बढ़ गई है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर खेतों पर पड़ रहा है। गरमा फसल के साथ साग-सब्जियां सूखने लगी हैं। किसानों को हर दो दिन पर सिंचाई करनी पड़ रही है। पुरवैया हवा नमी लेकर आ रही है, लेकिन इससे फसलों को राहत नहीं मिल रही। उल्टे सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं।


