अजमेर सहित जिले भर में गर्मी अब फिर से बढ़ने लगी है। शाम व सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों में मिनीमम तापमान में 3 डिग्री की बढोतरी हुई। गुरुवार को बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। जो बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री से 3 डिग्री ज्यादा है। सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है। दिन के समय गर्मी से बचाव के लिए लोग तरह तरह के जतन करते दिखे। वाटर पार्क व स्वीमिंग पूलों में भी गर्मी के साथ भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार- अगले दो दिन तक आंधी-बारिश की सम्भावना है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। 8 मई तक संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की अधिक संभावना है।


